IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को लगा तगड़ा झटका, रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम को सनराइजर्स के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस मैच में भी रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में कब उनकी टीम में वापसी हो पाएगी?

jacket (46)
1 / 6

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम को सनराइजर्स के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा इस मैच की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने टीम के लिए आखिरी मुकाबला 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेला था. मुंबई की स्थिति इस समय टूर्नामेंट काफी लचर नजर आ रही है.

विज्ञापन

चोट से जूझ रहे रोहित शर्मा

चोट से जूझ रहे रोहित शर्मा2 / 6

रोहित शर्मा को आरसीबी के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी. इसके बाद उन्हें बीच बल्लेबाजी में ही मैदान छोड़ना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक वो मैदान पर टीम के लिए वापसी नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

प्रैक्टिस में कर रहे बल्लेबाजी

प्रैक्टिस में कर रहे बल्लेबाजी3 / 6

रोहित और मुंबई के फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि वो नेट्स में काफी बल्लेबाजी कर रहे हैं. पिछले मैच से पहले भी उन्हें नेट्स में पसीना बहाते देखा गया था लेकिन उन्होंने खुद को मैच फिट नहीं माना था. 

मुंबई की स्थिति बहुत खराब

मुंबई की स्थिति बहुत खराब4 / 6

मुंबई इंडियंस की स्थिति इस सीजन बेहद ही खराब नजर आ रही है. टीम ने अभी तक हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 7 मैच खेले हैं जिसमें से केवल 2 मैचों में ही टीम ने जीत दर्ज की है. टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी. 

विज्ञापन

कब तक होगी रोहित की वापसी?

कब तक होगी रोहित की वापसी?5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के बाद मुंबई इंडियंस की टीम का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा. इस मैच में रोहित शर्मा मुंबई के लिए वापसी करते हुए दिख सकते हैं. 

कमाल की फॉर्म में हैं रोहित

कमाल की फॉर्म में हैं रोहित6 / 6

रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन कमाल का रंग में नजर आया है. उन्होंने टीम के लिए खेले 4 मैचों में 45.66 की बेहतरीन औसत से 137 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.06 का रहा है तो वहीं उनके नाम एक अर्धशतक भी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन