IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सभी को 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें थी. उन सभी उम्मीदों पर अब वैभव खरे उतरे हैं. सूर्यवंशी ने अब तक सीजन 19 में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. जिसमें युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बहुत ही अहम रोल रहा है. सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल 2026 में 5 बड़े रिकॉर्ड्स बना लिए हैं. सूर्यवंशी बहुत ही कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में वो जल्द ही इस लिस्ट में अपना दबदबा कायम रख सकते हैं. वैभव ने दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिए हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा छक्के

सबसे ज्यादा छक्के 2 / 6

सीजन 19 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के वैभव सूर्यवंशी के नाम ही दर्ज हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 37 छक्के जड़े हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद अभिषेक शर्मा के नाम 28 छक्के हैं. वहीं लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद प्रियांश आर्या के 26 छक्के हैं.

विज्ञापन

सबसे तेज शतक

सबसे तेज शतक3 / 6

आईपीएल 2026 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी के नाम ही हो गया है. सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में ही शतक जड़ा था. फिलहाल कोई इस रिकॉर्ड में सूर्यवंशी के आस-पास भी नहीं नजर आ रहा है.

सबसे तेज 400 रन

सबसे तेज 400 रन 4 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 167 गेंदों में ही 400 रन पूरे कर लिए हैं. एक सीजन में सबसे तेज 400 रनों का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम हो गया है. इससे पहले ये कारनामा आंद्रे रसेल के नाम था. उन्होंने आईपीएल 2019 में 188 गेंदों में 400 रन बनाए थे.

विज्ञापन

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के 5 / 6

उभरते हुए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में 12 छक्के जड़े हैं. आईपीएल इतिहास में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अब सूर्यवंशी के नाम हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था. उन्होंने एक पारी में 11 छ्क्के जड़े थे. 

सबसे तेज अर्धशतक

सबसे तेज अर्धशतक 6 / 6

युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई और आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 15-15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. इस सीजन में ये सबसे तेज अर्धशतक हैं. हालांकि इस रिकॉर्ड में अभिषेक शर्मा भी उनकी बराबरी पर हैं. अभिषेक ने भी 15 गेंदों में पचासा जड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन