Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने अन्य निवेशकों के साथ मिलकर 2008 में KKR टीम खरीदी थी. कोलकाता नाइट राइडर्स की ब्रांड वैल्यू इसके बाद काफी बढ़ी है. कोलकाता के फैंस से न सिर्फ KKR, बल्कि शाहरुख खान को भी खूब प्यार मिलता है. हालांकि, कोलकाता की टीम शाहरुख खान की पहली पसंद नहीं थी. पिछले साल ललित मोदी का एक पॉडकास्ट आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि शाहरुख कोलकाता नहीं, बल्कि कोई और शहर की टीम खरीदना चाहते थे. इसी का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.
शाहरुख खान ने मजबूरी में खरीदी KKR टीम
ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट पर शाहरुख खान के IPL टीम खरीदने के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि SRK मुंबई की टीमें खरीदना चाहते थे लेकिन उन्हें कोलकाता शहर की टीम मिल पाई. उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान का टीमों की बोली में अहम योगदान था. उन्होंने एक टीम के लिए बिड लगाई. हर एक व्यक्ति सभी टीमों के लिए बिड कर सकता था. शाहरुख खान मुख्य रूप से अहमदाबाद और मुंबई की टीम खरीदना चाहते थे. उन्होंने हर शहर के लिए अलग कीमत लगाई थी.'
---विज्ञापन---
ललित मोदी ने आगे कहा, 'शाहरुख की पहली पसंद मुंबई थी लेकिन उन्हें कोलकाता मिल गई. उन्होंने 85-87 मिलियन डॉलर्स की बोली लगाई थी. ज्यादातर टीमों की बोली 100 मिलियन से ऊपर थी. अन्य लोगों के बोली लगाने में उनका बड़ा किरदार था. शाहरुख खान के कारण बच्चे और महिलाऐं भी IPL की ओर आकर्षित हुए.'
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: प्लेऑफ में जाने के लिए किस टीम को चाहिए कितनी जीत? पॉइंट्स टेबल से जानिए पूरा समीकरण
---विज्ञापन---
IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है KKR
शाहरुख खान ने जूही चावला और बिजनेसमैन जय मेहता के साथ मिलकर कोलकाता फ्रेंचाइजी खरीदी थी. उन्होंने अपनी टीम का नाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) रखा. कोलकाता नाइट राइडर्स IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है. अब तक KKR ने तीन बार IPL के खिताब पर कब्जा किया है. उन्होंने 2012, 2014 और 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती है. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, क्रिस गेल, सुनील नरेन, रिकी पोंटिंग और ब्रेंडन मैक्कुलम जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: CSK फैंस के लिए खुशखबरी, इस मैच में वापसी करेंगे एमएस धोनी! सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
---विज्ञापन---