RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स ने बांह में क्यों पहनी काली पट्टी? इमोशनल कर देगी वजह
Why DC Players Wears Black Armbands Against RR: दिल्ली कैपिटल्स जब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरी, तब क्रिकेट फैंस के बीच उनके परफॉर्मेस के अलावा, इस बात पर भी चर्चा हो रही थी, कि आखिर मेहमान टीम ने मैच के दौरान बांह पर काली पट्टी क्यों बांधी है?

इसके पीछे जो खबर सामने आ रही है, वो काफी दुखद है, और आपके आंखों में आंसू ला सकती है. इसके कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने ऐसा कदम उठाने का फैसला किया.
2 / 6इंटरनेशनल, डोमेस्टिक या किसी भी लीग मैच में आमतौर पर टीमें किसी खास मकसद को लोकर अपनी एकजुटता दिखाने के लिए काली पट्टी पहनती हैं. इसका मकसद दुनिया को एक साख मैसेज देना होता है. RR vs DC मैच में भी कुछ ऐसा ही किया गया.
3 / 6दरअसल जब 27 अप्रैल को फिरोजशाह कोटला मैदान में डीसी और आरसीबी का मैच खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की ऑफिशियल फैन आर्मी के 2 मेंबर्स यज्ञ भाटिया और अभव भाटिया जब अपने घर लौट रहे थे, तब क ट्रक से हुई टक्कर में दोनों चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई.
4 / 6दिल्ली कैपिटल्स ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'हमारा दिल टूट गया, कहने के लिए कोई शब्द नहीं हैं. हम 'डीसी टोली' के मेंबर अभव भाटिया (14 साल) और यज्ञ भाटिया (20 साल) के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हैं. वो हमारे साथ स्टैंड्स में मौजूद रहते थे और दिल्ली के लिए चीयर करते थे.
5 / 6दिल्ली कैपिटल्स ने आगे लिखा , 'आज, दुख की इस अकल्पनीय घड़ी में हम उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ खड़े हैं. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, अभव और यज्ञ. आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे.'
6 / 6अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम का परफॉर्मेंस मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में भले ही कैसा भी रहा हो, लेकिन एक बात तो साफ है कि ये फ्रेंचाइजी अपने फैन और टीम से जुड़े लोगों का पूरा सम्मान करती है.