IPL 2026: लड़खड़ाती लखनऊ में जान फूंकने पहुंचा ये मैच विनर, मुंबई के खिलाफ होगा बड़ा खेला?

Josh Inglis Joins LSG Squad: आईपीएल 2026 के एक अहम स्टेज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को सही वक्त पर मजबूती मिली है, क्योंकि जोश इंग्लिस टीम में शामिल हो गए हैं. ये विकेटकीपर-बल्लेबाज 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अपने अगले मुकाबले से पहले तुरंत सिलेक्शन के लिए अवेलेबल हैं, जिससे उनके बैटिंग के ऑप्शन और स्ट्रॉन्ग हो गए हैं.

LSG Team IPL 2026
1 / 6
LSG Team IPL 2026

Josh Inglis Joins LSG Camp: हालांकि फ्रेंचाइजी को एक झटका भी लगा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर चले गए हैं. वो निजी कारणों से अपने वतन लौट गए हैं, जिससे सीजन के बाकी मैचों के लिए उनकी अवेलेबिलिी को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है.

विज्ञापन

2 / 6

मैथ्यू ब्रीत्जके का जाना LSG के लिए एक मुश्किल समय पर हुआ है, जो पूरे कैंपेन के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 26 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच से पहले एक पारिवारिक शोक के कारण टीम छोड़कर चले गए थे, और उनके लौटने के बारे में अभी तक कोई क्लेरिटी नहीं है.

विज्ञापन

3 / 6

इस बीच जोश इंग्लिस ने आईपीएल 2026 की नीलामी के दौरान ही फ्रेंचाइजियों को अपनी शादी के कमिटमेंट्स के कारण अपनी लिमिटेड अवेलेबिलिटी के बारे में इंफॉर्म कर दिया था. पंजाब किंग्स से 8.60 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद, उन्होंने अपनी नई टीम से जुड़ने से पहले 18 अप्रैल को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में शादी कर ली.

4 / 6

ये ऑस्ट्रेलियन प्लेयर पहले ही ट्रेनिंग सत्रों में शामिल हो चुका है, क्योंकि एलएसजी ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में एक 'करो या मरो' वाले मुकाबले के लिए कमर कस रही है. ये मैच काफी दबाव वाला मुकाबला होने की उम्मीद है, जिसमें दोनों टीमें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए स्ट्रगल करेंगी.

विज्ञापन

5 / 6

LSG की विदेशी बैटिंग यूनिट ने इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है; निकोलस पूरन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि एडेन मार्करम और मिचेल मार्श भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. इंग्लिस का आना टीम को वो जरूरी जोश और एनर्जी दे सकता है जिसकी उसे सख्त जरूरत है.

6 / 6

आने वाला हफ्ता लखनऊ के लिए निर्णायक होगा, क्योंकि उन्हें मुंबई, आरसबी और सीएसके के खिलाफ मैचों के साथ एक बीजी शेड्यूल का सामना करना है. इन मैचों में उनका प्रदर्शन ही शायद उनके IPL 2026 अभियान का भविष्य को तय करेगा. अब देखना होगा कि जोश इंग्लिश एलएसजी की कितनी मदद कर पाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन