---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: ‘मैं कोहली को क्यों Congratulate करूं,’ श्रीलंका के कप्तान घमंड में चूर; वायरल हुआ बयान

ODI World Cup 2023: विराट कोहली ने जन्मदिन पर लगाया 49वां शतक। प्रेस कॉन्फ्रेस में श्रीलंकाई कप्तान बोले, मैं विराट कोहली को बधाई क्यों दूं।

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के साथ 5 नवंबर को खेले गए मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 49वां शतक लगाया। इसके साथ विराट ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करन के बाद दुनियाभर से विराट को शुभकामनाएं मिल रही हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर विराट को बधाई दे रहा है तो वहीं श्रीलंका टीम के कप्तान बोले मैं क्यों विराट को बधाई दूं।

घमंड में चूर श्रीलंकाई कप्तान

हाल ही में श्रीलंका टीम के मौजूदा कप्तान कुसल मेंडिस ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान जब एक पत्रकार ने कुसल मेंडिस से पूछा कि विराट ने अभी-अभी अपना 49वां वनडे शतक बनाया है। क्या आप उन्हें बधाई देना चाहेंगे? इस पर जवाब देते हुए कुसल ने कहा कि, “मैं उन्हें क्यों बधाई दूंगा” मेंडिस की तरफ दिए गए इस बयान के बाद फैंस जमकर श्रीलंकाई कप्तान और टीम की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। साथ ही कुछ फैंस कुसल मेंडिस को घमंडी भी बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘हां विराट कोहली स्वार्थी हैं’, आखिर क्यों वेंकटेश प्रसाद ने कह दी इतनी बड़ी बात?

https://twitter.com/GemsOfCrickett/status/1721153686494405005

---विज्ञापन---

विराट ने जड़ा 49वां शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने 49वां शतक लगाया। वहीं इस विश्व कप में ये विराट का 2 दूसरा शतक है। इससे पहले विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार शतक लगाया था। टूर्नामेंट में विराट के बल्ले से 2 शतक और चार अर्धशतक निकल चुके हैं।

---विज्ञापन---

विश्व कप 2023 में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। आठ मैचों में विराट अभी तक 543 रन बना चुके हैं। विराट लगातार टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगले मैच में विराट, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दें।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 06, 2023 01:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola