Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव मौजूदा समय में दुनिया के सबसे शानदार स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं. हालांकि, टीम इंडिया में उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल पा रहे हैं. टेस्ट टीम में उन्हें आसानी से जगह नहीं मिल पाती है और T20I टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया है. कुलदीप यादव अभी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अब वह इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप खेलते नजर आएंगे.
यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे कुलदीप यादव
कुलदीप यादव को टीम इंडिया में उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं और यह देखकर फैंस बेहद हैरान हैं. तीसरे वनडे में जब जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर थे, तब सभी उम्मीद कर रहे थे कि कुलदीप को प्लेइंग 11 में मौका दिया जाएगा. हालांकि, मैनेजमेंट ने उन्हें एक बार फिर इग्नोर कर दिया. कई दिग्गजों ने इसी वजह से टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना भी की. कुलदीप अभी फ्री हैं, क्योंकि वो जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.
कुलदीप यादव ने इसी वजह से बड़ा फैसला किया है. यॉर्कशायर ने ऐलान किया है कि भारतीय टीम का यह धाकड़ स्पिन गेंदबाज अब उनके क्लब के लिए खेलेगा. कुलदीप सितंबर में यॉर्कशायर के लिए वनडे कप में कुल 5 मैच खेलते नजर आएंगे. इसके अलावा वह बचे हुए चार काउंटी मैचों में से तीन में खेलेंगे. कुलदीप इंग्लैंड के इस क्रिकेट क्लब के लिए कुल 8 मैचों का हिस्सा बनेंगे.
ये भी पढ़ें:- नहीं करना पड़ेगा एक भी पैसा खर्च… फ्री में कैसे देखें IND vs ZIM टी20 सीरीज? जानिए पूरी डिटेल्स
कुलदीप यादव का कैसा है टेस्ट और वनडे में रिकॉर्ड?
कुलदीप यादव ने भारत के लिए 2017 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 18 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 79 विकेट झटके हैं. इसी बीच उनका औसत 22.53 रहा है. कुलदीप यादव टीम इंडिया के लिए 121 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 27.04 की औसत से 194 विकेट लिए हैं. उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद शानदार है. इसके बावजूद उन्हें मौके नहीं मिल पा रहे हैं. अब कुलदीप काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर टीम मैनेजमेंट को यह संदेश दे सकते हैं कि उन्हें नजरअंदाज करना बड़ी गलती होगी.
ये भी पढ़ें:- संन्यास के बाद बेन स्टोक्स का तूफानी कमबैक, शतक ठोककर मचाया तहलका
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
46 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
48 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines