कुलदीप यादव ने गेंद के साथ बल्ले से भी किया धमाकेदार प्रदर्शन, टीम मैनेजमेंट को दिया करारा जवाब

Kuldeep Yadav: टीम इंडिया के सुपरस्टार गेंदबाज कुलदीप यादव को इंग्लिश टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मौका नहीं दिया था. जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में ही वनडे कप खेलने का फैसला किया. जहां पर वो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

Kuldeep Yadav

Pic Credit- X

Kuldeep Yadav: टीम इंडिया के सुपरस्टार स्पिनर कुलदीप यादव को मैनेजमेंट बल्लेबाजी में कमजोर बताकर प्लेइंग 11 में मौका नहीं दे रहा था. उनकी जगह पर मैनेजमेंट ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका दे रही थी. जिसका टीम को भी नुकसान भी हुआ. हालांकि उसके बाद भी कुलदीप की टीम में वापसी नहीं हुई. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के फौरन बाद कुलदीप यादव ने वनडे कप खेलने का फैसला किया था. जहां पर अब कुलदीप गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा कर रहे हैं. 

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने रॉयल वनडे कप में किया कमाल 

टीम इंडिया के स्टार कुलदीप यादव अब इंग्लैंड के रॉयल वनडे कप में धमाल मचा रहे हैं. जहां पर वो यॉर्कशायर के लिए खेल रहे हैं. कुलदीप यादव ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं. जहां पर उन्होंने धमाकेदार गेंदबाजी करके 6 विकेट हासिल किए हैं. कुलदीप यादव ने इस दौरान 26.5 ओवर फेंक कर 4.88 की इकॉनमी रेट से रन दिया है. इतना ही नहीं कुलदीप अब बल्ले से भी धमाल मचाने को तैयार हैं. ग्लेमोर्गन के खिलाफ मुकाबले में यॉर्कशायर की टीम ने जब सिर्फ 151 रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिया था. उस समय कुलदीप ने फिनले बीन के साथ 34 रनों की पार्टनरशिप की और 23 गेंदों में 12 रन जोड़े. जिसके कारण ही अंत में उनकी टीम को 2 विकेट से इस मुकाबले में जीत मिली. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: न कोई शोर, न फेयरवेल मैच! क्या सिस्टम की बलि चढ़ गए गाबा का घमंड तोड़ने वाले अजिंक्य रहाणे?

ससेक्स के खिलाफ कुलदीप ने किया बड़ा कारनामा 

बल्ले के साथ कुलदीप यादव ने ससेक्स के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 12 गेंदों में 22 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक शानदार छक्का भी जड़ा. कुलदीप यादव का लिस्ट ए क्रिकेट में ये पहला छक्का है. उन्होंने अब तक 139 मैच खेले हैं. इस प्रदर्शन को देखकर अब साफ हो गया है कि वो भारतीय टीम मैनेजमेंट को भी संकेत दे रहे हैं कि मौका मिलने पर वो बल्लेबाजी कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें हर मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ