RCB के स्टार खिलाड़ी को कोर्ट से बड़ी राहत, दुष्कर्म केस की कार्यवाही पर लगा ब्रेक

आरसीबी के स्टार गेंदबाज को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दुष्कर्म केस की कार्यवाही पर फिलहाल अदालत ने ब्रेक लगा दिया है. उनके फैंस के लिए ये गुड न्यूज है. क्या है मामला आइए जानते हैं.

AI Created Image

AI Created Image

आरसीबी के स्टार खिलाड़ी यश दयाल पर गाजियाबाद में दुष्कर्म के आरोप को लेकर केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हालांकि अब अदालत से उन्हें बड़ी राहत मिली है. दयाल और उनके फैंस के लिए ये अच्छी खबर है. दुष्कर्म के आरोप के बाद दयाल काफी सुर्खियों में आए थे. इसकी वजह से उन्हें आईपीएल 2026 से बाहर रखा गया था.

विज्ञापन

कोर्ट ने दी राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यश दयाल के मामले की सुनवाई करते हुए फिलहाल मुकदमे की सम्पूर्ण न्यायिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की कार्यवाही निचली अदालत में तब तक नहीं होगी, जब तक हाई कोर्ट में याचिका पर अंतिम निर्णय नहीं आ जाता. जस्टिस संजय कुमार पचोरी की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. इसके बाद अंतरिम राहत देते हुए ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर ब्रेक लगाने का आदेश दिया. साथ में कोर्ट ने ये भी साफ किया है कि इस मामले के सभी तथ्यों और कानूनी पहलुओं पर विस्तृत सुनवाई के बाद ही आखिरी फैसला सुनाया जाएगा. कोर्ट के इस आदेश के बाद फिलहाल यश ने राहत की सांस ली होगी.

विज्ञापन

साल 2025 में दर्ज हुई थी FIR

जुलाई 2025 में यश दयाल के ऊपर जयपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के आरोप के तहत दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे. उनके ऊपर पांच साल के रिश्ते के दौरान शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप भी लगा था. हालांकि अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दयाल को थोड़ी राहत दी है.

दयाल आईपीएल 2025 में आरसीबी का हिस्सा थे. टीम ने इस साल पहला खिताब भी अपने नाम किया था और 18 साल के सूखे को खत्म किया था. दयाल ने अब तक आरसीबी के लिए 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं. इसके अलावा आईपीएल 2022 और 2023 में वह गुजरात टाइटंस के लिए भी खेल चुके हैं. उन्होंने जीटी के लिए 14 मैच में 13 विकेट झटके थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ