IND vs UAE: दुबई में सिर चढ़कर बोला Kuldeep Yadav का जादू, 13 गेंदों में 'चाइनामैन' ने लूटी महफिल

Kuldeep Yadav: दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के दूसरे मुकाबले में कुलदीप यादव कहर बनकर टूटे। कुलदीप ने सिर्फ 13 गेंदों में 4 विकेट झटके।

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav: यूएई की धरती पर एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में कुलदीप यादव ने अपना जादू बिखेरा। यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कुलदीप विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए। कुलदीप की धुन पर यूएई के बल्लेबाज जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए और पूरी टीम महज 57 रनों पर ढेर हो गई। चाइनामैन गेंदबाज ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 13 गेंदों में यूएई के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। कुलदीप ने महज 7 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले।

विज्ञापन

कहर बनकर टूटे कुलदीप

टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी यूएई की टीम 47 रनों के स्कोर पर 2 विकेट खोकर अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि, इसके बाद कप्तान सूर्या ने गेंद कुलदीप यादव के हाथों में थमाई और अगली कुछ बॉल में मैच की पूरी कहानी ही बदल गई। कुलदीप ने राहुल चोपड़ा को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने विपक्षी टीम के कैप्टन मुहम्मद वसीम को पवेलियन की राह दिखाई।

विज्ञापन

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप ने हर्षित कौशिक को भी चलता कर दिया और यूएई को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया। कुलदीप जब दूसरे स्पेल में फिर लौटे, तो उन्होंने पहली ही गेंद पर हैदर अली को आउट करते हुए यूएई की पूरी टीम को समेट दिया। 2.1 ओवर के स्पेल में कुलदीप ने महज 7 रन खर्च किए और 4 विकेट झटके।

विज्ञापन

टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत

यूएई को 57 रनों पर समेटने के बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने बल्ले से खूब धमाल मचाया। अभिषेक ने पारी की पहली दो गेंदों पर सिक्स और चौका जमाते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ने मिलकर सिर्फ 3 ओवर में ही 38 रन स्कोर बोर्ड पर लगा डाले।

अभिषेक 16 गेंदों में 2 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स लगाने के बाद 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गिल 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सूर्यकुमार ने 2 गेंदें खेलीं और वह 7 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया की यह गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ