---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Women Odi World Cup 2025 में जानें कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? देखें पूरा शेड्यूल  

Women Odi World Cup 2025: इस टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा और वहीं फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया घरेलू मैदान पर पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। जिसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

---विज्ञापन---

Women Odi World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप 2025 का काउंटडाउन अब शुरू हो गया है। मुंबई में आज आईसीसी चेयरमैन और सीईओ के साथ युवराज सिंह और मिताली राज ने ट्रॉफी का अनावरण किया है। जहां पर टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना भी मौजूद थी। इस टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा और वहीं फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया घरेलू मैदान पर पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। जिसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 

जानें कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया 

इस आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 30 सितंबर को ही श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में खेलने वाली है। टीम इंडिया और पाकिस्तान का आमना-सामना इस टूर्नामेंट में 5 अक्टूबर को होगा। ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में ही खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

 टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 अक्टूबर तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को होगा। अगले स्टेज में प्रवेश के लिए टीम इंडिया को इन 2 बड़ी टीमों को टक्कर देनी होगी। वहीं 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी पूरी ताकत लगानी होगी। हालांकि टीम इंडिया ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन करके फैंस को बड़ी उम्मीदें दी हैं। 

महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत का पूरा शेड्यूल

30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु

---विज्ञापन---

5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

9 अक्टूबर – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, वाइजैग

---विज्ञापन---

12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वाइजैग

19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर

---विज्ञापन---

23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी

26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Asia Cup: बुमराह करेंगे आराम? अय्यर का सिलेक्शन पक्का! इन 15 खिलाड़ियों पर दांव खेलने की तैयारी में सिलेक्टर्स

First published on: Aug 11, 2025 10:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola