चोटिल शिवम मावी की जगह SRH में हुई वैभव सूर्यवंशी के दोस्त की एंट्री, U-19 वर्ल्ड कप से हुए थे फेमस
Injured Shivam Mavi Replaced By RS Ambrish In SRH: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी धमाल मचा रही है, उन्होंने अब तक 9 में से 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं, और प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-5 में जमी हुई है, लेकिन टीम को झटका लगा, जब शिवम मावी चोटिल हो गए.

SRH Signs RS Ambrish: हालांकि ऑरेंज आर्मी ने शुक्रवार 1 मई को शिवम मावी के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, इसकी खबर आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर पर जारी की गई, जो एसआरएच के लिए राहत की खबर है.
2 / 6सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के बाकी मैचों के लिए चोटिल शिवम मावी की जगह 18 साल के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया है. मावी को एसआरएच ने मिनी ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा था, ग्रोइन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
3 / 6आरएस अंबरीश दाएं हाथ के मीडियम पेसर और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वो 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे. वो इस टूर्नामेंट में 11 विकेट लेकर भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
4 / 6आरएस अंबरीश को पैट कमिंस की टीम में 30 लाख की बेस प्राइस में शामिल किया गया है. ये इस यंग प्लेयर के लिए बड़ा मौका होगा, इसके जरिए वो उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा.
5 / 62007 में जन्मे तमिलनाडु के इस क्रिकेटर ने एक ऐसी बॉलिंग यूनिट को जॉइन किया है जो यंग प्लेयर्स से भरी हुई है. ऑरेंज आर्मी ने प्रफुल हिंगे (24) और साकिब हुसैन (21) जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जिन्होंने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है.
6 / 6सनराइजर्स हैदराबाद इस वक्त 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, और उसने लगातार 5 मैच जीते हैं. अब रविवार (3 मई) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उसका अगला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा. देखना होगा कि अंबरीश को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या नहीं.