---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

KKR vs LSG: नवीन उल हक के सामने फिर मचा कोहली-कोहली का शोर, गेंदबाज ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो

नई दिल्ली: कोहली-कोहली का शोर लखनऊ सुपर जायंट्स और गेंदबाज नवीन उल हक का पीछा नहीं छोड़ रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डंस में केकेआर और एलएसजी के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक बार फिर फैंस ने कोहली-कोहली…चिल्लाना शुरू कर दिया। ये शोर तब और बढ़ गया जब नवीन उल हक बल्लेबाजी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कोहली-कोहली का शोर लखनऊ सुपर जायंट्स और गेंदबाज नवीन उल हक का पीछा नहीं छोड़ रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डंस में केकेआर और एलएसजी के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक बार फिर फैंस ने कोहली-कोहली…चिल्लाना शुरू कर दिया। ये शोर तब और बढ़ गया जब नवीन उल हक बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने आए। इसी के साथ जब वह बाउंड्री लाइन के पास गए तब फैंस ने एक बार फिर यही कोशिश की।

नवीन उल हक ने किया रिएक्ट

हालांकि जब नवीन बाउंड्री के पास खड़े हुए तब उन्होंने कोहली-कोहली की आ रही आवाज पर रिएक्ट किया। उन्होंने तालियां बजाईं और फैंस का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी झेंप मिटाने की कोशिश की। इससे पहले आईपीएल के 63 वें मैच में भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें इसी तरह के शोर का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली और नवीन उल हक की कहासुनी के बाद ये मोमेंट एक बार फिर क्रिकेटप्रेमियों में चर्चा का विषय बन गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इस मैच में नवीन उल हक के प्रदर्शन की बात करें तो बल्लेबाजी में उन्होंने 3 गेंदों में 2 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में पहले दो ओवरों में बिना विकेट लिए 21 रन लुटाए। हालांकि अपने तीसरे ओवर में भी उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन 17 वें ओवर के दौरान मुश्किल हालातों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए महज 5 रन दिए।

---विज्ञापन---

रिंकू की तबाही पर गूंज उठा स्टेडियम

अपना चौथा और पारी का 19वां ओवर डालने आए नवीन उल हक की गेंदों पर रिंकू सिंह ने तबाही मचा दी। इसके बाद एक बार फिर कोहली-कोहली का शोर गूंज उठा। रिंकू ने इस ओवर में 20 रन बटोरे।

First published on: May 20, 2023 10:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola