IPL इतिहास में किसने जीता है सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब? देसी और विदेशी खिलाड़ियों में किसकी बोलती है तूती
IPL Record: आईपीएल के इतिहास में अगर कोई टीम खिताब जीतने में कामयाब हो पाती है तो इसके पीछे एक ऐसे खिलाड़ी का हाथ होता है जो कि पूरे सीजन लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में अब तक किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है. यहां देखें पूरी लिस्ट
IPL Record: आईपीएल 2026 में हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. एक पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर ही टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाती हैं और उनका खिताब जीतने का सपना साकार हो पाता है. अभी तक आईपीएल के 18 सीजन खेले जा चुके हैं और इसमें सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाला खिलाड़ी कौन है, ये सवाल हर किसी के मन में है. तो चलिए आपको भी बताते हैं कि इस लिस्ट में टॉप पर भारतीय खिलाड़ी का नाम है या किसी विदेशी खिलाड़ी का.
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 3 बार अब तक इस खिताब पर कब्जा किया है. आखिरी बार साल 2024 में जब केकेआर ने ट्रॉफी उठाई थी, उसमें नरेन ने अहम भूमिका निभाई थी जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था. इसी के साथ साल 2012 और 2018 में भी उन्होंने ये अवॉर्ड अपने नाम किया था.
Sunil Narine becomes the first bowler in IPL to complete 200 wickets for a single team. 🫡🔥 pic.twitter.com/wJ6eQxMO8N
— Shobhit Chandrawanshi (@Shobhit202518) May 4, 2026
टॉप 3 में सभी विदेशी खिलाड़ियों का नाम
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने की लिस्ट में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलता है. सुनील नरेन के बाद दूसरे नंबर पर केकेआर के ही आंद्रे रसेल की नाम है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 2 बार ये खिताब जीता है. साल 2015 और 2019 में शानदार प्रदर्शन कर इस खिताब पर कब्जा किया था. इसके बाद तीसरे नंबर पर शेन वॉटसन का नाम है. उन्होंने भी 2 बार ये अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. साल 2008 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए उन्होंने ये खिताब जीता था.
विज्ञापन
पिछले आईपीएल में किसने जीता था खिताब
साल 2025 में खेले गए आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने ये खिताब अपने नाम किया था. उन्होंने 16 मैचों में कुल 320.5 एमवीपी पॉइंट हासिल किए थे. यहां देखें हर साल किसने ये अवॉर्ड जीता है.