IPL 2026 Final: चिन्नास्वामी नहीं अब इस मैदान पर खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल, जानें कहां होंगे प्लेऑफ के मुकाबले

IPL 2026 Final Venue Changed: आईपीएल 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा. बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव करते हुए फाइनल के वेन्यू में चेंज किया है. बोर्ड की तरफ से ये फैसला क्यों लिया गया है आइए आपको भी बताते हैं.

IPL.jpg (2)

IPL 2026 Final Venue Changed: आईपीएल 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इस बार के सीजन का फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा. इसमें बड़ा बदलाव करते हुए फैसला लिया गया है कि अब इस सीजन का ‘ग्रैंड फिनाले’ दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो कि गुजरात के अहमदाबाद में है. हर बार आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाता है. इसी के साथ प्लेऑफ के सभी मैचों के वेन्यू की लिस्ट भी सामने आ चुकी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 3 शहरों में होंगे प्लेऑफ के मैच

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के मैचों के लिए इस बार 3 शहरों के स्टेडियम को चुना गया है. क्वालीफायर-1 का मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर होगा. इसके बाद एलिमिनेटर और क्वालीफायर- 2 मैच के लिए चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम को चुना गया है. इसके बाद फाइनल में जगह बनाने वाली दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी. 

अचानक क्यों बदला गया फाइनल वेन्यू?

बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल में फाइनल वेन्यू में अचानक बदलाव का फैसला किया गया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार राजनीतिक खींचतान के चलते बोर्ड को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा. इस मैदान पर आईपीएल 2026 को लेकर हुए पहले मुकाबले के बाद बात सामने आई थी कि विधायक डिमांड कर रहे हैं कि हर MLA को कम से कम 5 टिकट मिलनी चाहिए. वो जनता के प्रतिनिधि होते हैं और उन्हें टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना चाहिए. इस मामले ने तब चूल पकड़ा जब टिकट के दुरुपयोग के आरोप लगे. इस विवाद के चलते ही बीसीसीआई ने फाइनल वेन्यू में बदलाव का फैसला किया.

विज्ञापन

कब होगा IPL 2026 का फाइनल?

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले क्वालीफायर-1 26 मई को होगा तो नहीं एलिमिनेटर मैच 27 मई को खेला जाएगा. क्वालीफायर-2 का मुकाबला 29 मई को होगा. क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी तो वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 खेलना होगा. एलिमिनेटर में जीत हासिल करने वाली टीम और क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम के बीच क्वालीफायर 2 होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ