Angkrish Raghuvanshi Century: IPL 2026 की शुरुआत में लगभग एक हफ्ते का समय बाकी है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले KKR के स्टार खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. उन्होंने IPL के 19वें सीजन के शुरू होने से ठीक पहले इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में 187 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया. इसी के साथ उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 में जगह बनाने की अपनी दावेदारी पेश कर दी.
अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा तूफानी शतक
कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 की शुरुआत से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच का आयोजन किया. खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटा गया. 20 मार्च को ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी ने धमाल मचाया. उन्होंने 187.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े. 20 साल के इस युवा खिलाड़ी की तूफानी पारी के दम पर उनकी टीम ने 19.2 ओवरों में 200 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में चोटिल सैम करन की जगह ले सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी, लिस्ट में न्यूजीलैंड का ‘मैच विनर’ शामिल
किस खिलाड़ी का कैसा रहा प्रदर्शन?
इंट्रा स्क्वाड मैच में पहली पारी में टिम सीफर्ट ने 13 गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं सार्थक रंजन ने 16 गेंदों में 37 रन जड़ दिए. रिंकू सिंह ने 45 रन की शानदार पारी खेली. गेंद से कार्तिक त्यागी ने धमाल मचाया और तीन विकेट झटके. इसके अलावा वैभव अरोड़ा ने 2 और ब्लेसिंग मुजारबानी ने 1 विकेट अपने नाम किया.
दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे 2 और फिन एलन 23 रन बनाकर आउट हो गए. मनीष पांडे और रमनदीप सिंह भी फेल हुए. अंगकृष को ऑलराउंडर अनुकूल रॉय का साथ मिला, जिन्होंने 17 गेंदों में 28 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करने में टीम की मदद की. कोलकाता नाइट राइडर्स के चार महत्वपूर्ण खिलाड़ी सुनील नरेन, कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना और रोवमन पॉवेल KKR के स्क्वाड के साथ अभी तक नहीं जुड़े हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में RCB के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, पहली बार विराट कोहली संग लाल जर्सी में मचाएंगे तहलका!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
8 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
43 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
51 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines