IPL 2026 में चोटिल सैम करन की जगह ले सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी, लिस्ट में न्यूजीलैंड का 'मैच विनर' शामिल
Players Who Can Replace Sam Curran: आईपीएल 2026 से पहले सैम करन चोटिल हो गए हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. राजस्थान रॉयल्स को अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश होगी. कुछ खिलाड़ी हैं, जो उनकी जगह ले सकते हैं.

Players Who Can Replace Sam Curran: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैम करन को ग्रोइन इंजरी है और इसी कारण वो IPL 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. RR ने CSK से ट्रेड के जरिए सैम को अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, करन की चोट ने अब RR की टेंशन बढ़ाई हुई है. अब राजस्थान रॉयल्स की नजर रिप्लेसमेंट पर होगी. कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्हें RR अपने स्क्वाड में शामिल कर सकती है.
जोश टंग
2 / 6इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोश टंग मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले हंड्रेड सीजन में 21 विकेट अपने नाम किए थे. वो राजस्थान रॉयल्स के अतिरिक्त विदेशी गेंदबाज की कमी खत्म कर सकते हैं. वो साथ में थोड़ी बल्लेबाजी भी करते हैं.
जिमी नीशम
3 / 6सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में जिमी नीशम सबसे अच्छा विकल्प रहेंगे. वो भी करन की तरह लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर और लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं. जिमी पहले भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले हैं और वो टीम का माहौल अच्छे से समझते हैं. ऐसे में उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में लाना सही फैसला होगा.
फाजलहक फारुकी
4 / 6अफगानिस्तान के फाजलहक फारुकी को सैम करन की जगह RR अपनी टीम में शामिल कर सकती है. वो करन की तरह ही लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजी करते हैं. करन की तरह भले ही वो बल्लेबाजी नहीं करते हों लेकिन गेंदबाजी के मामले में वो टीम में इंग्लिश खिलाड़ी की कमी दूर कर सकते हैं.
जेराल्ड कोएट्जी
5 / 6IPL 2026 के ऑक्शन में जेराल्ड कोएट्जी को कोई खरीदार नहीं मिला. राजस्थान रॉयल्स उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है. जेराल्ड 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालते हैं और लोअर ऑर्डर में आकर बड़े-बड़े शॉट्स भी लगाते हैं. उन्हें IPL खेलने का अनुभव भी है.
दासुन शनाका
6 / 6श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गेंद और बल्ले से धमाल मचाया था. वो सैम करन की कमी दूर करने के लिए काफी अच्छा विकल्प हैं. RR उनकी ओर देख सकती है.