IPL 2026 में RCB के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, पहली बार विराट कोहली संग लाल जर्सी में मचाएंगे तहलका!

Players Who Will Debut for RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में RCB टीम पर सभी की नजर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है और वो इस साल डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.

RCB Venkatesh Iyer
1 / 6

Players Who Will Debut for RCB: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर सभी की नजर टिकी हुई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की ट्रॉफी RCB ने अपने नाम की थी और अब वो लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे. RCB के स्क्वाड में कुछ नए नाम जुड़ गए हैं और कुछ ऐसे भी प्लेयर हैं, जो पहली बार इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. आइए 5 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो RCB के लिए पहली बार खेलेंगे.

विज्ञापन

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर2 / 6

वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में 7 करोड़ रुपये देकर खरीदा है. अय्यर के पास IPL खेलने का अनुभव है और वो नंबर 3 पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं. वो पहले कभी RCB की जर्सी में नजर नहीं आए हैं और अब विराट कोहली के साथ मिलकर मैदान पर तहलका मचाएंगे.

विज्ञापन

जैकब डफी

जैकब डफी3 / 6

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी के लिए पिछला एक साल काफी शानदार रहा है. इसी वजह से RCB ने उन्हें 2 करोड़ रुपये देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया. वो पहली बार RCB के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और अगर जोश हेजलवुड फिट नहीं हुए, तो डफी से तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

जॉर्डन कॉक्स

जॉर्डन कॉक्स4 / 6

द हंड्रेड लीग में जॉर्डन कॉक्स ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. इसी वजह से RCB ने उन पर बड़ा दांव खेला और 75 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. जॉर्डन पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी में दिखाई देंगे.

विज्ञापन

कनिष्क चौहान

कनिष्क चौहान5 / 6

भारतीय अंडर-19 विजेता टीम के स्टार ऑलराउंडर कनिष्क चौहान RCB के स्क्वाड का हिस्सा हैं. उन्हें 30 लाख रुपये में बेंगलुरु ने खरीदा है. उनके पास अच्छे स्पिन गेंदबाज नहीं हैं और वो कनिष्क को प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं.

मंगेश यादव

मंगेश यादव6 / 6

MP T20 लीग में मंगेश यादव ने धमाल मचाया. वो यश दयाल के बैकअप के रूप में आए हैं. वो RCB के कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं. हालांकि, मंगेश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी में पहली बार नजर आएंगे और उम्मीद है कि वो अपनी गेंदबाजी से फैंस का दिल जीतेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन