RCB और विराट कोहली के फैंस को मिली नई 'लाइफलाइन', IPL 2026 से पहले आ गई गुड न्यूज

RCB Match Not Shift Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और विराट कोहली के सभी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. पहले बताया जा रहा था कि IPL 2026 के मैच बेंगलुरु में नहीं होंगे लेकिन अब कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने फैंस को गुड न्यूज दी. उन्होंने ऐलान कर दिया कि RCB के मैच बेंगलुरु में ही होंगे.

RCB Match Not Shift Bengaluru

RCB और विराट फैंस के लिए खुशखबरी

RCB Match Not Shift Bengaluru: RCB और विराट कोहली के फैंस इस बात से चिंतित थे कि IPL के मैच अब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे. IPL 2025 के बाद RCB की जीत का सेलिब्रेशन इस स्टेडियम में मनाया गया था. उम्मीद से ज्यादा फैंस के जमा होने के कारण भगदड़ मच गई और कई लोगों ने जान गंवाई. इसी वजह से खूब बवाल हुआ और वुमेंस वर्ल्ड कप के मैचों को भी यहां से शिफ्ट कर दिया गया. बताया जा रहा था कि IPL 2026 के मैच भी शायद इस स्टेडियम में नहीं होंगे. हालांकि, अब कर्नाटक सरकार के एक मंत्री ने फैंस को गुड न्यूज दे दी है.

विज्ञापन

IPL 2026 से पहले फैंस के लिए खुश होने का मौका

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया कि IPL के मैच बेंगलुरु से शिफ्ट नहीं किए जाएंगे. उन्होंने बताया, ‘हम ये पूरी तरह तय करेंगे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हो. आगे से सभी इवेंट KSCA स्टेडियम में होंगे, जिससे बेंगलुरु का प्राइड बना रहे. हम चीजें सही तरह से और कानूनी बातों का ध्यान रखकर करेंगे. हमारा ध्यान क्राउड को सही तरह से मैनेज करने पर होगा. इसके साथ ही हम एक अलग स्टेडियम बनाएंगे.’

विज्ञापन

शिवकुमार ने आगे कहा, ‘बेंगलुरु में जो हादसा हुआ था, उसके बाद IPL को कहीं और शिफ्ट करने की बात हुई थी. हालांकि, अभी IPL शिफ्ट नहीं होगा. इसका आयोजन हम यही कराएंगे. ये कर्नाटक का सम्मान है और हम इसका बचाव करेंगे. जो कुछ करने की जरूरत होगी, हम तय करेंगे कि वो हो.’

विज्ञापन

RCB अपने घर में ही खेलेगी IPL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और विराट कोहली के सभी फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. कई सारे फैंस निराश थे कि अगर बेंगलुरु में मैच नहीं हुए, तो वो होमक्राउड वाली फीलिंग नहीं आएगी. बता दें कि कर्नाटक सरकार ने एक बिल पास किया है, जिसके तहत बेंगलुरु के सूर्य सिटी, बोम्मासैंड्रा में नया स्टेडियम बनेगा. इसमें 80,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होने वाली है और कुछ अन्य खेलों के लिए जगह बनाएगी जाएगी. अगस्त 2025 में ये ऐलान हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ