KL Rahul Gave Trophy Yashasvi Jaiswal

IND vs SA: ट्रॉफी उठाते ही कप्तान केएल राहुल ने दिखाया बड़ा दिल, जीत के असली हकदार को दिया खास 'तोहफा'

KL Rahul Gave Trophy Yashasvi Jaiswal: भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी. केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला ले लिया. राहुल ने सीरीज जीत के बाद ट्रॉफी उठाई लेकिन उन्होंने इसे तीसरे वनडे के हीरो यशस्वी जायसवाल को सौंप दिया. जायसवाल के अच्छे प्रदर्शन के कारण ही टीम इंडिया आखिरी मैच जीत पाई.

KL Rahul Gave Trophy Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में करारी हार थमाई. केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 2-1 से बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका से मिली हार का बदला ले लिया. केएल राहुल ने सीरीज जीत के बाद ट्रॉफी उठाते ही फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने एमएस धोनी द्वारा शुरू की गई खास परंपरा को जारी रखा और जीत के असली हकदार यशस्वी जायसवाल को एक मौका दिया.

विज्ञापन

ट्रॉफी जीतते ही केएल राहुल ने दिखाया बड़ा दिल

भारत और साउथ अफ्रीका 1-1 की बराबरी पर थी और आखिरी मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेती. टीम इंडिया के सामने 271 का लक्ष्य था और यशस्वी जायसवाल की नाबाद 116 रन की यादगार पारी के दम पर उन्होंने जीत दर्ज की. सीरीज जीत के बाद केएल राहुल ने इसी वजह से तीसरे मैच के हीरो यशस्वी जायसवाल को ट्रॉफी थमाई. उन्होंने ट्रॉफी उठाकर टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट किया. एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली हमेशा ही युवाओं को मौका देते आए हैं. राहुल ने भी कुछ ऐसा किया. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ