स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी हुई कैंसिल, वर्ल्ड कप विनर ने सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Marriage Called Off: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी. स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई और शादी को पोस्टपोन कर दिया गया. स्मृति मंधाना ने अब तक इसपर की बात नहीं की थी. अब मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी डालते हुए फैंस को जानकारी दी कि पलाश के साथ उनकी शादी कैंसिल हो गई है.

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Marriage Called Off

स्मृति-पलाश की शादी कैंसिल

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी कैंसिल हो गई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भारतीय क्रिकेटर ने फैंस को जानकारी दी. 23 नवंबर को स्मृति और पलाश की शादी होने वाली थी. पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद स्मृति ने शादी को टालने का फैसला किया. लग रहा था कि कुछ दिनों बाद जब पिता की तबीयत ठीक हो जाएगी, तो शादी होगी. हालांकि, मंधाना ने इसे कैंसिल ही कर दिया है.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने कैंसिल की पलाश मुच्छल से शादी

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली और पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी कैंसिल होने का ऐलान किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्तों में मेरे जीवन को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आई हैं और मुझे लगता है कि अब मेरे लिए जवाब देना जरुरी है. मैं काफी प्राइवेट इंसान हूं और मैं चीजें अपने हिसाब से रखना चाहती हूं लेकिन मैं ये साफ कर रही हूं कि शादी कैंसिल हो गई है. मैं इस मैटर को यही बंद करने का फैसला करती हूं और उम्मीद करती हूं कि आप भी ऐसा ही करेंगे.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आप लोगों से प्रार्थना करती हूं कि आप दोनों परिवार के सदस्यों की प्राइवेसी का सम्मान कीजिए. आप हमें इस चीज को प्रोसेस करने और हमें आगे बढ़ने के लिए समय दीजिए. मुझे लगता है कि मेरा मुख्य लक्ष्य अपने देश का नेतृत्व करना रहा है. मैं भारत के लिए खेलना और ट्रॉफी जीतना जारी रखूंगी और मेरा फोकस हमेशा इसी पर होने वाला है. आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद. अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.’

विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने पलाश को किया इंस्टाग्राम से अनफॉलो

स्मृति मंधाना ने सिर्फ इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर शादी कैंसिल करने के बारे में जानकारी दी, बल्कि उन्होंने पलाश को अनफॉलो भी कर दिया. मंधाना ने पहले मुच्छल को फॉलो किया था लेकिन अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट से उनका नाम हट चुका है. आपको बता दें कि स्मृति ने पलक मुच्छल को भी अनफॉलो कर दिया है. साफ तौर पर स्मृति अपने जीवन में आगे बढ़ गई हैं और उन्होंने क्रिकेट करियर पर फोकस करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ