RCB vs LSG: हेडलवुड ने पूरन को दिया चकमा, Video में देखें कैसे मिडिल स्टंप उड़ाकर भेजा पवेलियन?

Nicholas Pooran Clean Bowled Viral Video: आरसीबी के खिलाफ भी निकोलस पूरन का फ्लॉप शो जारी रहा. वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को जोश हेजलवुड ने चकमा देते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Nicholas Pooran Clean Bowled

Nicholas Pooran Clean Bowled

Josh Hazlewood Hits Middle Stump As Nicholas Pooran Clean Bowled: आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ IPL 2026 के मैच में, खराब फॉर्म से जूझ रहे निकोलस पूरन को एक बार फिर सस्ते में आउट कर दिया. हेजलवुड ने पूरन का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया. यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हेजलवुड ने पूरन का जोश किया ठंडा

जोश हेजलवुड ने LSG की पारी का सातवां ओवर ऑफ-स्टंप के बाहर ‘बैक-ऑफ-ए-लेंथ’ गेंद से शुरू किया. पूरन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की अतिरिक्त गति के कारण बल्ले का निचला किनारा लगा और गेंद सीधे मिडिल स्टंप से जा टकराई. इसके परिणामस्वरूप, पूरन सात गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान ऋषभ पंत के ‘रिटायर्ड हर्ट’ होने के बाद, पूरन के आउट होने से सुपर जायंट्स 35 रन पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ गए.

विज्ञापन

IPL 2026 में पूरन का फ्लॉप शो जारी

इस सीजन में एलएसजी के लिए अपने पहले 5 मैचों में पूरन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. उन्होंने लगातार कम स्कोर बनाए हैं- 8, 1, 13, 19 और (आज) 1 रन. दिलचस्प बात ये है कि पिछले सीजन में इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सुपर जायंट्स के लिए 14 पारियों में 196.25 के स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल थे. अब 30 साल के पूरन अगले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

केएल राहुल का तोड़ा था रिकॉर्ड

निकोलस पूरन हाल ही में केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ी था. अब वो आईपील के इतिहास में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. राहुल ने इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने वक्त के दौरान 1,410 रन बनाए थे, लेकिन अब पूरन उनसे आगे निकल चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ