कौन है RCB कैंप की ये 'वुमेन पावर'? विराट से लेकर हर टीम मेंबर मानते हैं इनकी सलाह

Who Is Navnita Gautam RCB Athletic Therapist: जब भी आप आरसीबी टीम का मैच या प्रैक्टिस सेशन देखते हैं, तो इस बात पर जरूर गौर करते होंगे कि फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों के आसपास एक वुमेन मेंबर जरूर मौजूद रहती है. क्रिकेट फैंस का ध्यान अक्सर उन पर चला जाता है, लोगों को ये जानने की बेकरारी रहती है कि आखिर ये हैं कौन?

Navnita Gautam
1 / 7
Navnita Gautam Virat Kohli

ये 'नारी शक्ति' आरसीबी टीम की अहम मेंबर, फ्रेंचाइजी की कामयाबी में उनका भी काफी बड़ा हाथ है, लेकिन वो खुद को अक्सर लाइमलाइट से दूर रखती हैं, लेकिन सोशल मीडिया की नजर में जरूर आ जाती हैं.

विज्ञापन

2 / 7

इस 'वुमेन पावर' का नाम नवनीता गौतम हैं, जो आरसीबी टीम की एथलेटिक थेरेपिस्ट हैं, इनका काम मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी चोटों के इलाज और खास तौर से खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर फोकस करना है. ये उनकी ही मेहनत है कि आरसीबी ने 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था.

विज्ञापन

3 / 7

नवनीता गौतम आसीबी की मेंस टीम के साथ साल 2019 में ही बतौर स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट जुड़ गईं थीं, 2023 में उनको फ्रेंचाइजी की वुमेंस टीम की भी जिम्मेदारी मिली थी, जिसका हिस्सा स्मृति मंधाना और श्रेयंका पाटिल जैसी स्टार प्लेयर भी हैं. टीम के हर खिलाड़ी फिटनेस से जुड़ी एडवाइस के लिए नवनीता का रुख करते हैं.

4 / 7

2021 के दौरान वो पहली बार लाइमलाइट में तब आईं थीं, जब आरसीबी के डगआउट में मौजूद उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं थीं, जब न्यूजीलैंड के पेसर काइल जेमिसन उनसे नजरें हटा नहीं पा रहे थे. उस घटना के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें मीडिया से शेयर की थीं.

विज्ञापन

5 / 7

नवनीता बताती हैं कि आरसीबी में शामिल होना उनके लिए किसी ड्रीम जॉब से कम नहीं था. इससे पहले वो ग्लोबल टी-20 कनाडा टूर्नामेंट में टोरंटो नेशनल्स टीम के साथ काम कर चुकी है, वो लगातार अपने करियर में ऊंचाइयों को छूती जा रही हैं.

6 / 7

सोशल मीडिया पर भी नवनीता गौतम की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. इंस्टाग्राम की बात करें तो उनके 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें और फिटनेस एडवाइज शेयर करती रहती हैं. यही वजह है कि उन्हें बेहतरीन ब्रांड डील मिलती रहती हैं.

विज्ञापन

7 / 7

पर्सनल लाइफ की बात करें तो नवनीता भारत के पूर्व बैडमिंटन प्लेयर अक्षित महाजन शादी की है. उनके हसबैंड अक्सर विराट कोहली समेत आरसीबी के बाकी टीम मेंमबर्स के साथ नजर आते हैं. गौरतलब है कि अक्षित हरियाणा के शहर पंचकुला के रहने वाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन