IPL 2026: कौन हैं RCB की नई मालकिन अनन्या बिड़ला, जिनका वीडियो हुआ रातों रात वायरल
Who Is Ananya Birla RCB Team New Owner: आईपीएल 2026 के सीजन में RCB टीम की नई मालकिन अनन्या बिड़ला को काफी लाइमलाइट मिल रही है. हाल ही में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जब वो वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आईं, इस दौरान उनके पिता भी साथ थे.

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले भी अनन्या बिड़ला ने कई बार मीडिया की सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि वो क्रिकेट फैंस के बीच हद से ज्यादा पॉपुलर हो रही हैं. आइए इनकी पूरी डिटेल जानने की कोशिश करते हैं.
2 / 6ऐसा माना जाता है कि आईपीएल में आरसीबी की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है, ऐसें इस फ्रेंचाइजी से अनन्या बिड़ला का नाम जुड़ना उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा कर रहा है. टीम की इस नई मालकिन को जानने के लिए लोग बेकरार नजर आ रहे हैं.
3 / 6अनन्या भारत के मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं, जो आदित्य बिड़ला ग्रुप के हेड हैं. अपने पावरफुल फैमिली बैकग्राउंड के बावजूद, अनन्या ने एक एंटरप्रेन्योर और इनवेस्टर के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
4 / 6उनका पूरा नाम अनन्याश्री बिड़ला है, जिनका जन्म 17 जुलाई 1994 को मुंबई में हुआ था.उनके भाई आर्यमन विक्रम बिड़ला भी क्रिकेटर हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश की तरफ से डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है, शायद यही वजह है कि अनन्या को भी 'जेंटलमैन गेम' में काफी दिलचस्पी है.
5 / 6अनन्या बिड़ला का एजुकेशल बैकग्राउंड भी काफी स्ट्रॉन्ग है, उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में पढ़ाई की और बाद में वो हायर एजुकेशन के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं, जहां उन्होंने इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन हासिल की.
6 / 6अनन्या बिड़ला को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी काफी दिलचस्पी है, उन्होंने पॉप सिंगिंग, सॉन्ग राइटिंग और एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है. साल 2022 में वो हॉटस्टार की सीरीज Rudra: The Edge of Darkness के 'ईनाम' गाने में फीचर हुईं थी, अगले ही साल वो Shlok: The Desi Sherlock में कास्ट की गईं थीं.