हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 क्रिकेट में '14833 रनों' का महारिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी! जोस बटलर के दावे ने मचाई सनसनी

Vaibhav Sooryavanshi: जोस बटलर द हंड्रेड में वेल्श फायर के खिलाफ 51 रनों की जोरदार पारी के साथ T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. महारिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन
सूर्यवंशी को लेकर बटलर का बड़ा बयान (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: जोस बटलर ने T20 इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. वेल्श फायर के खिलाफ मैच में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के जोस बटलर ने 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया और T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. जोस बटलर के नाम 14833 रन हैं. इतिहास रचने के बाद जोस बटलर ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. उन्होंने दावा किया कि वैभव सूर्यवंशी उनका यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

जोस बटलर का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा दावा

T20 क्रिकेट में कीरोन पोलार्ड के नाम अभी 14803 रन हैं. जोस बटलर उनसे सिर्फ 22 रन पीछे थे. वेल्श फायर के खिलाफ मैच में बटलर ने अर्धशतक जड़कर पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया और T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इतिहास रचने के बाद जोस बटलर ने दावा किया कि वैभव सूर्यवंशी उनका यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे. उन्होंने कहा, ‘यह सोचने में काफी शानदार लगता है कि T20 क्रिकेट में किसी और के मुकाबले आपके सबसे ज्यादा रन हैं. एक दिन कोई न कोई यह रिकॉर्ड तोड़ देगा और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी है.’

ये भी पढ़ें:- जीत के बाद WTC Points Table में पाकिस्तान को बंपर फायदा, बांग्लादेश रैंकिंग में टीम इंडिया से भी ऊपर!

विज्ञापन

इतिहास रचने पर क्या बोले जोस बटलर?

जोस बटलर के नाम 14833 रन हैं और वह अभी सिर्फ 35 साल के हैं. ऐसे में बटलर का यह महारिकॉर्ड आगे चलकर और बड़ा हो सकता है. वह आसानी से 17-18 हजार रन के आंकड़े पर पहुंच सकते हैं. सूर्यवंशी के लिए यह रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा.

वैभव को लेकर भविष्यवाणी करने के अलावा अपने इस महारिकॉर्ड के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए खास पल है. पिछला मैच हमने MI लंदन के खिलाफ खेला था. अच्छा होता अगर मैं उस मैच में रिकॉर्ड तोड़ता और कीरोन पोलार्ड डगआउट में बैठकर उसे देखते. उस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- The Hundred: MI फ्रेंचाइजी में शामिल हुआ पाकिस्तानी मूल का स्टार खिलाड़ी, इस कारण अचानक मिली टीम में जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola