The Hundred: MI फ्रेंचाइजी में शामिल हुआ पाकिस्तानी मूल का स्टार खिलाड़ी, इस कारण अचानक मिली टीम में जगह

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा द हंड्रेड 2026 सीजन के लिए MI लंदन फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं. उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वह बाद में जिम्बाब्वे शिफ्ट हो गए थे. MI लंदन में सिकंदर राशिद खान की जगह शामिल हुए हैं.

sikandar raza rashid khan

MI से जुड़े सिकंदर रजा (Image: Instagram/milondon)

Sikandar Raza Joins MI London: द हंड्रेड 2026 सीजन MI लंदन के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. वह पांच मैचों में से तीन जीत चुके हैं. अब इस टूर्नामेंट के दौरान मुंबई इंडियंस में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है. राशिद खान कुछ समय के लिए द हंड्रेड से बाहर हो रहे हैं और उनकी जगह पाकिस्तानी मूल के एक खिलाड़ी को MI की इस फ्रेंचाइजी में जगह मिली है. यह और कोई नहीं बल्कि जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा हैं.

विज्ञापन

MI लंदन से जुड़े सिकंदर रजा

MI लंदन ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि सिकंदर रजा MI लंदन में राशिद खान की जगह लेंगे. वह टीम के नए विदेशी खिलाड़ी रहेंगे. सिकंदर रजा का जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था लेकिन बाद में उनका परिवार जिम्बाब्वे शिफ्ट हो गया. रजा 16 साल की उम्र में जिम्बाब्वे चले गए थे और फिर उनके लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया. मौजूदा समय में वह जिम्बाब्वे के कप्तान हैं. बता दें कि सिकंदर रजा पूरे सीजन के लिए MI लंदन का हिस्सा नहीं बने हैं.

विज्ञापन

राशिद खान क्यों हुए बाहर?

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच 5 अगस्त से 15 अगस्त के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था लेकिन राशिद अफगानिस्तान टीम से जुड़ गए हैं. राशिद अपने देश के लिए सीरीज खेलने के बाद दोबारा MI लंदन से जुड़ेंगे.

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी ने साफ तौर पर बता दिया है कि सिकंदर थोड़े समय के लिए राशिद की जगह ले रहे हैं. 16 अगस्त को द हंड्रेड का फाइनल होगा और अगर MI लंदन फाइनल में पहुंचती है, तभी राशिद टीम से जुड़ेंगे. सिकंदर रजा अभी MI लंदन में राशिद की जगह पूरी करने की कोशिश करेंगे. बता दें कि राशिद ने MI लंदन के लिए 11 मैच खेले हैं और 19 विकेट झटकने में सफल हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ