---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

1 ओवर में 34 रन… IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज ने मचाई तबाही, भारतीय मूल के कप्तान को जमकर धोया

Jonny Bairstow Smashed 34 Runs: IPL 2026 ऑक्शन में जॉनी बेयरस्टो की किस्मत खराब रही और किसी टीम ने उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ा. अब जॉनी अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचा रहे हैं. SA20 टूर्नामेंट में उन्होंने भारतीय मूल के एक गेंदबाज की जमकर धुनाई की. उन्होंने एक ओवर में 34 रन ठोक दिए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे.

---विज्ञापन---

Jonny Bairstow Smashed 34 Runs: IPL 2026 ऑक्शन में जॉनी बेयरस्टो को कोई खरीदार नहीं मिला. पिछले सीजन के बाद लग रहा था कि जॉनी पर टीमें भारी रकम बरसाते हुए नजर आएंगी लेकिन जब ऑक्शन रूम में किसी ने उनपर बोली नहीं लगाई, तो फैंस एकदम हैरान रह गए. नीलामी में सिक्का नहीं चलने के बाद अब वो SA20 टूर्नामेंट में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने भारतीय मूल के केशव महाराज को एक ओवर में 5 छक्के जड़ दिए. उनकी पारी के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने आसानी से जीत दर्ज कर ली.

जॉनी बेयरस्टो ने मचाई तबाही

प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच सेंचूरियन में मैच हुआ. प्रिटोरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 176 रन की बेहतरीन पारी खेली. SEC के लिए क्विंटन डी कॉक और जॉनी बेयरस्टो सलामी बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया और उन्हें रोकना मुश्किल हो गया. पारी के 12वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो का तूफान आया. उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान और लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज को 5 छक्के और 1 चौका जड़ दिया. इस ओवर में उन्होंने 34 रन बना डाले और भारतीय मूल के इस अफ्रीकी गेंदबाज की जमकर धुनाई की.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- VIDEO: वैभव सूर्यवंशी के ‘गगनचुंबी’ छक्के ने उड़ाए हर किसी के होश, कमेंटेटर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल

10 विकेट से जीती सनराइजर्स की टीम

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने भले ही 177 रन का बेहतरीन लक्ष्य दिया लेकिन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के सलामी बल्लेबाजों ने चीजें आसान बना दी. क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़े. जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के के साथ नाबाद 85 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 14.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया और 10 विकेट से अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई.

---विज्ञापन---

क्या IPL 2026 में हो सकती है एंट्री?

IPL ऑक्शन में भले ही किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा लेकिन अभी वो बेहतरीन फॉर्म में हैं. अमूमन सीजन से पहले खिलाड़ी चोटिल होते हैं या निजी कारणों से नाम वापस लेते हैं, तो टीमें रिप्लेसमेंट प्लेयर की तलाश में होती हैं. अगर कोई बल्लेबाज चोटिल हो जाता है और टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है, तो फिर जॉनी को रिप्लेसमेंट के रूप में लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से किसने निकाला? BCCI के फैसले पर चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

First published on: Jan 06, 2026 12:48 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola