VIDEO: वैभव सूर्यवंशी के 'गगनचुंबी' छक्के ने उड़ाए हर किसी के होश, कमेंटेटर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल

Vaibhav Suryavanshi Six Viral: भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे मैच शानदार रहा. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में तूफानी अर्धशतक लगाया और भारतीय टीम की जीत में अहम किरदार निभाया. सूर्यवंशी का एक शॉट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे देख कमेंटेटर्स एकदम हैरान रह गए.

Vaibhav Suryavanshi Six Viral

सूर्यवंशी के छक्के ने उड़ाए होश

Vaibhav Suryavanshi Six Viral: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 टीम की कप्तानी कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज चल रही है और आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में सूर्यवंशी टीम की कमान संभाल रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने शुरुआती दो मैच जीत लिये हैं. वैभव ने दूसरे यूथ वनडे में गगनचुंबी छक्का जड़ा और इसने सभी के होश उड़ा दिए. इस छक्के पर साउथ अफ्रीकी कमेंटेटर का रिएक्शन काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. वो सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के जोरदार शॉट ने उड़ाए होश

साउथ अफ्रीका ने 245 रन बनाए और जवाब में भारतीय अंडर 19 टीम की शुरुआत बढ़िया रही. वैभव सूर्यवंशी ने आक्रमक रवैया अपनाया. उनकी इस पारी का एक शॉट काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने साउथ अफ्रीकी गेंदबाज जेजे बैसन के पहले ओवर की पांचवी गेंद पर जोरदार शॉट लगाया. उन्होंने बाउंसर को हुक करते हुए गेंद को ग्राउंड के बाहर भेज दिया. 14 साल के सूर्यवंशी का गगनचुंबी छक्का जड़ना हर किसी के होश उड़ा गया.

विज्ञापन

कमेंटेटर का रिएक्शन हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी का बेहतरीन शॉट देख कमेंटेटर उनकी तारीफ करते नहीं थके. उन्होंने कहा, ‘सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहता है. मैंने इस मैदान पर काफी क्रिकेट देखा है. ये मेरे द्वारा देखा गया सबसे बड़ा छक्का है. इतने अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर्स ने इस मैदान पर खेला है. ये हुक शॉट सबसे ज्यादा तगड़ा रहा.’

विज्ञापन

वैभव ने बल्ले से मचाया कोहराम

सूर्यवंशी का गगनचुंबी छक्का ही नहीं, बल्कि उनकी जोरदार पारी भी चर्चा का विषय रही. वैभव ने साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वो 24 गेंदों में 68 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 283.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 छक्के और 1 चौका जड़ा. बता दें कि टीम इंडिया ने 8 विकेट रहते मैच जीता और वैभव को अपनी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ