मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से किसने निकाला? BCCI के फैसले पर चौंकाने वाला खुलासा

Mustafizur Rahman: BCCI ने KKR को निर्देश दिए कि बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से रिलीज कर दिया जाए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने आदेश का पालन किया. रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद BCB ने भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया. अब खुलासा हुआ है कि BCCI में किस लेवल के अधिकारियों ने रहमान को बाहर करने का फैसला किया था.

Mustafizur Rahman BCCI

मुस्तफिजुर को लेकर किसने लिया फैसला?

Mustafizur Rahman: KKR ने IPL 2026 ऑक्शन में बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रूपये में अपनी टीम में जोड़ा था. हालांकि, बांग्लादेश-भारत के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए BCCI ने KKR से रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज करने के निर्देश दिए. इसके बाद से मामला विवादों में हैं और बांग्लादेश टीम ने भारत आकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया है. सभी के मन में सवाल है कि BCCI की टीम में से किसने रहमान को IPL से निकालने का ये फैसला लिया.

विज्ञापन

किसने मुस्तफिजुर को बाहर करने का लिया फैसला?

BCCI के टॉप ऑफिशियल ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की. उन्होंने बताया कि बोर्ड के सबसे प्रमुख और अहम सदस्यों ने ये फैसला लिया. इसमें अन्य ऑफिशियल्स को कुछ नहीं बताया गया और बाकियों को मीडिया से पता चला. ये एक चौंकाने वाला खुलासा है. BCCI ऑफिशियल ने कहा, ‘हमें खुद मुस्तफिजुर रहमान के बारे में मीडिया से पता चला. कोई भी बातचीत नहीं हुई. हमारी राय भी नहीं ली गई.’ रिपोर्ट में बताया गया कि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ये खुलासा नहीं किया कि बोर्ड या IPL गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग हुई थी, या नहीं.

विज्ञापन

मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद BCB बौखलाया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को ये बात पसंद नहीं आई कि मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से निकाल दिया गया. इसी वजह से उन्होंने फैसला किया है कि बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी. उनका मानना है कि अगर मुस्तफिजुर रहमान की सुरक्षा समस्या है, तो फिर भारत के लिए पूरी बांग्लादेश टीम को सुरक्षित रख पाना मुश्किल होगा. इसी कारण वो अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट कराना चाहते हैं.

विज्ञापन

IPL का प्रसारण भी बांग्लादेश में बैन

बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी की और बताया कि मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने का कारण उन्हें समझ नहीं आया. उन्होंने इसके बाद ऐलान किया कि इंडियन प्रीमियर लीग के मैच बांग्लादेश में अगले आदेश तक प्रसारित नहीं होंगे. बांग्लादेश सरकार ने IPL के खिलाफ ये फैसला लेकर एकदम हैरान कर दिया. खैर, BCCI को इससे पैसों के मामले में उतना नुकसान नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ