Joe Root: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है. वहां पर इंग्लैंड की स्थिति काफी मजबूत है. कप्तान जो रूट ने एक बार फिर अपनी फॉर्म दिखाई. उन्होंने पहली पारी में 66 रनों की जुझारू पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में अब रूट लगातार बड़े कारनामे कर रहे हैं. वो बहुत जल्द सचिन तेंदुलकर को सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले में पीछे छोड़ने वाले हैं. रूट ने उनकी बराबरी कर ली है. खैर रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास भी रच दिया है. आइए आपको उनकी इस खास उपलब्धि के बारे में बताते हैं.
जो रूट का बड़ा कारनामा
जो रूट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में तीन हजार रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले इस मुकाम को कोई भी हासिल नहीं कर पाया है. रूट अभी तक बतौर कप्तान 34 मैचों की 63 पारियों में 3024 रन ठोक चुके हैं. उनका औसत 50.4 का रहा है. इस आंकड़े को देखकर आप समझ जाएंगे कि उन्होंने किस स्पीड से रन बनाए हैं. रूट के बाद बेन स्टोक्स का नाम आता है. उन्होंने 40 मैचों में 2182 रन बनाए हैं. स्टोक्स ने हाल ही में संन्यास लिया था. उनके जाने के बाद रूट को नया कप्तान बनाया गया.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? कुलदीप यादव का हो सकता है पत्ता साफ
टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं
WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-5 की लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है. विराट कोहली के नाम 1349 रन हैं. वो छठवें नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 1254 रन बनाए हैं. रोहित लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं. विराट और रोहित ने टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया है. मौजूदा समय में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल हैं.
इंग्लैंड टीम का जबरदस्त प्रदर्शन
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमट गई थी. पाकिस्तानी बल्लेबाज क्रीज पर बिल्कुल भी टिक नहीं पाए. इंग्लैंड ने दूसरे दिन 366 रन बनाकर इस टेस्ट में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. इंग्लैंड की तरफ से रूट, कॉक्स और ब्रूक ने अर्धशतक लगाए.
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़े सचिन तेंदुलकर के ये 3 रिकॉर्ड! जो रूट टेस्ट क्रिकेट में रच सकते हैं इतिहास
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines