हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs PAK: टेस्ट कप्तानी में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर, जो रूट की टॉप-5 में एंट्री

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जो रूट ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने इसी के साथ बतौर कप्तान ग्रीम स्मिथ और रिकी पोंटिंग के क्लब में एंट्री कर ली है. इसके अलावा उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

विज्ञापन
Joe Root/ Image Source: X

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जा रहा है. दूसरे दिन यानी 20 अगस्त को जो रूट ने अपने नाम बड़ा कीर्तिमान कर दिया. कप्तान के तौर पर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. वह बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

जो रूट ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

जो रूट ने टेस्ट में बतौर कप्तान 42 बार 50+ स्कोर अपने नाम किया है. उन्होंने ग्रीम स्मिथ और रिकी पोटिंग के क्लब में एंट्री की है. स्मिथ ने 61 बार टेस्ट में बतौर कप्तान 50+ स्कोर किया था. इसके अलावा रिकी पोंटिंग ने 54 बार 50+ स्कोर किया था. 51 बार 50+ स्कोर की लिस्ट में एलन बॉर्डर तीसरे नंबर पर हैं. पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक 43 बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं. वहीं, जो रूट अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट में 41 बार ऐसा कारनामा किया.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 112 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी. इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सचिन ने 68 बार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि सचिन तेंदुलकर ने भी टेस्ट में 68 अर्धशतक लगाए हैं. वह टेस्ट में एक और अर्धशतक लगाते ही सचिन से आगे निकल जाएंगे. जो रूट ने अब तक इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मैच में 50.64 की शानदार औसत के साथ 14180 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 41 शतक के अलावा 68 अर्धशतक लगाए हैं. साथ ही उन्होंने 6 बार दोहरा शतक भी लगाया है.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup: पाकिस्तान को रौंदने के बाद टीम इंडिया का अगला मैच कब होगा? नोट कर लीजिए तारीख

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola