Jemimah Rodrigues: इंजरी के कारण जेमिमा रोड्रिग्स कुछ समय पहले भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम से बाहर हो गई थीं. उन्होंने कुछ बड़े टूर्नामेंट मिस कर दिए थे. अब वो वापसी के लिए बिल्कुल तैयार लग रही हैं. इसका नजारा उन्होंने एक घरेलू टूर्नामेंट में दिखा दिया है. जेमिमा ने तूफानी शतक जड़कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने 45 गेंदों में ही शतक मार दिया. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने कितनी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. जेमिमा अब पूरी तरह से फिट हो गई हैं.
जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्ले से मचाया बवाल
दरअसल सीनियर वुमेंस टी20 ट्रॉफी के एलीट टूर्नामेंट में मुंबई का सामना पांडिचेरी से हुआ. मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसकी वजह जेमिमा रोड्रिग्स रहीं. जेमिमा ने महज 45 गेंदों में सेंचुरी लगाई. वो 49 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्हें हुमैरा काजी का बढ़िया साथ मिला. उन्होंने 57 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 82 रन बनाए. दोनों के बीच 166 रनों की साझेदारी हुई. इन दोनों की वजह से ही मुंबई ने बड़ा स्कोर बनाया. जेमिमा इस बार अपने पुराने अंदाज में नज़र आईं. उन्होंने मैदान के चारों तरफ खूबसूरत शॉट लगाए. नंबर तीन पर आकर उन्होंने अपनी टीम को संभाला.
ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
जेमिमा रोड्रिग्स को कब लगी थी चोट?
जेमिमा रोड्रिग्स लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रही हैं. वो हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रही थीं. 3 अगस्त 2026 को उन्हें इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान चोट लग गई थी. उन्हें अचानक बाहर होना पड़ा. चोट की वजह से जेमिमा को वुमेंस एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर होना पड़ा था. उनकी जगह एशिया कप में प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया था.
हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया था. जेमिमा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर बताया था कि वो अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं. उन्होंने कहा था कि वो अब मैदान में वापसी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती हैं. उन्होंने अब शतक लगाकर सलेक्टर्स को बता दिया है कि वो पूरी तरह से फिट हैं. भारतीय वुमेंस क्रिकेट का अगला दौरा दिसंबर में है. टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. जेमिमा का साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना पक्का है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd ODI: वेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
6 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
6 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
6 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines