श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा सबसे बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुए जसप्रीत बुमराह!

Jasprit Bumrah: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसी कारण वह WTC के दृष्टिकोण से जरूरी श्रीलंका दौरे को मजबूरन मिस करेंगे.

Jasprit Bumrah

बुमराह को लेकर बुरी खबर (Image: ANI)

Jasprit Bumrah Ruled Out: टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए जल्द ही रवाना होने वाली है. दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है. जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तो फैंस इस बात से खुश थे कि आखिर टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह की वापसी होने जा रही है. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह हुए श्रीलंका दौरे से बाहर

BCCI ने जब टीम इंडिया का ऐलान किया था, तब साफ कर दिया था कि फिटनेस टेस्ट के आधार पर जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे का हिस्सा बनेंगे. अपनी फिटनेस साबित करने के लिए बुमराह BCCI CoE में गए थे. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को अपने बाएं घुटने में तकलीफ महसूस हुई. इसी वजह से BCCI के अधिकारियों ने फैसला किया है कि बुमराह को अभी मैदान पर लाना सही नहीं होगा और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह को टेस्ट सीरीज के लिए तैयार किए जाने की बात की जा रही थी लेकिन घुटने में समस्या की शिकायत के बाद मेडिकल टीम किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. एक सूत्र ने TOI को बताया, ‘पहले भी कई मौकों पर खिलाड़ियों की वापसी में जल्दबाजी की गई और वे फिर चोटिल हो गए. हम दोबारा जोखिम नहीं लेना चाहते, खासकर जसप्रीत बुमराह के मामले में. उनका पूरी तरह फिट होना ही लक्ष्य है. इस साल काफी क्रिकेट बचा है.’

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

IND vs SL, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच क्रमांकतारीखटीमेंमैदान
पहला टेस्ट मैच15 अगस्त 2026भारत vs श्रीलंकागॉल
दूसरा टेस्ट मैच23 अगस्त 2026भारत vs श्रीलंकाकोलंबो

ये भी पढ़ें:- 2027 के वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में ये 7 नाम पक्के! किन खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ