2027 के वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में ये 7 नाम पक्के! किन खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?
2027 ODI World Cup: अगले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड में कुछ नाम पक्के नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि किन 7 खिलाड़ियों की जगह पक्की दिख रही है.

2027 ODI World Cup: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारतीय टीम अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही है और अपने गेंदबाजी अटैक को साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों के अनुसार तैयार कर रही है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल का लक्ष्य अगला वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. अभी इस बड़े टूर्नामेंट के आयोजन में 13-14 महीने बचे हैं. टीम में अभी भी लगातार बदलाव हो सकते हैं और कुछ खिलाड़ियों की जगह पक्की नजर नहीं आ रही हैं. हालांकि, इंग्लैंड सीरीज के बाद 7 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका 2027 का वर्ल्ड कप खेलना लगभग तय लग रहा है. (Image: ANI)
रोहित-विराट का खेलना लगभग पक्का
2 / 6विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे अहम बल्लेबाज हैं और पिछले काफी समय से वह अच्छी फॉर्म में हैं. रोहित शर्मा भी बेहतरीन टच में नजर आए हैं और लॉर्ड्स में शतक जड़कर हिटमैन ने साफ कर दिया कि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर वह सीरियस हैं. (Image: AI Generated)
गिल-श्रेयस पर होगी जिम्मेदारी
3 / 62027 के वनडे वर्ल्ड कप में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की जगह भी पक्की नजर आ रही है. गिल कप्तान हैं और श्रेयस अय्यर उपकप्तान हैं. दोनों ही टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं. यही कारण है कि दोनों वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएंगे. (Image: ANI)
केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की होगी जरूरत
4 / 6केएल राहुल भारतीय वनडे टीम के मिडिल ऑर्डर का सबसे अहम हिस्सा हैं. उनका खेलना भी लगभग पक्का है. हार्दिक पांड्या की फिटनेस बड़ी समस्या है लेकिन सिलेक्टर्स ने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए फिट करने का प्लान बना लिया है. (Image: ANI)
गेंदबाजी अटैक में फिलहाल एक नाम तय
5 / 6टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक में लगातार बदलाव हो सकते हैं लेकिन जसप्रीत बुमराह का नाम लगभग पक्का है. वो न केवल भारत, बल्कि दुनिया के नंबर 1 तेज गेंदबाज माने जाते हैं. (Image: ANI)
किन खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं?
6 / 6भारत के पास तेज गेंदबाजों में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज का विकल्प है. इनमें से 3 ही मुख्य स्क्वाड में जगह बना पाएंगे. स्पिनर्स में टीम के पास कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा का विकल्प है. इन सभी के बीच भी कड़ी प्रतियोगिता होगी. बैकअप विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन की जगह अभी पक्की नहीं है. (Image: ANI)