4 साल से बाहर, फिर भी खुश हैं भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. अब टीम में वापसी को लेकर भुवनेश्वर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अपने करियर और परिवार के बारे में भी बात की.

bhuvneshwar kumar (9)
1 / 6

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार चार साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. हर साल IPL में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भुवनेश्वर को चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किया जाता है. हाल ही में भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में वापस लाने की मांग सोशल मीडिया पर उठी थी. इसी बीच अब RCB ने भुवनेश्वर कुमार का एक पॉडकास्ट जारी किया, जहां उन्होंने टीम इंडिया से बाहर रहने को लेकर बात की.  (Image: ANI)

विज्ञापन

भुवनेश्वर को परिवार का मिल रहा सपोर्ट

भुवनेश्वर को परिवार का मिल रहा सपोर्ट2 / 6

टीम इंडिया से बाहर रहने के बावजूद भुवनेश्वर कुमार निराश नहीं हैं और उन्होंने इसका श्रेय अपने परिवार को दिया. उन्होंने कहा, 'मैं अभी खुश हूं और इस बात का श्रेय मैं अपने परिवार को देता हूं. घर पर हम कभी क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते हैं. हम कभी इस बारे में बात नहीं करते कि मैं भारतीय टीम में नहीं आ पा रहा या मुझे क्यों नहीं चुना जा रहा. इसमें इसका बड़ा योगदान है.' (Image: RCB Instagram)

विज्ञापन

'मुझे शायद वहां होना चाहिए था...'

'मुझे शायद वहां होना चाहिए था...'3 / 6

भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया की याद जरूर आती है. उन्होंने कहा, 'मुझे कोई अफसोस नहीं है. जब आप टीम का हिस्सा होते हैं, तो सब कहते हैं कि टीम पहले लेकिन जब आप टीम में नहीं होते हैं, तब आपको लगता है कि मुझे भी शायद वहां होना चाहिए था.' (Image: ANI)

टीम इंडिया के ट्रांजिशन को लेकर क्या बोले भुवी?

टीम इंडिया के ट्रांजिशन को लेकर क्या बोले भुवी?4 / 6

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन पर ट्रांजिशन का असर हुआ है. उन्होंने कहा, 'मैं खेल में ट्रांजिशन समझता हूं. मैं पहला खिलाड़ी नहीं हूं, जिसके साथ ऐसा हुआ है और मैं आखिरी भी नहीं रहूंगा. यह खेल का हिस्सा है. मैं जहां हूं, वहां बहुत खुश हूं.' (Image: RCB Instagram)

विज्ञापन

'मुझे कुछ हासिल करने की जरूरत नहीं...'

'मुझे कुछ हासिल करने की जरूरत नहीं...'5 / 6

भुवनेश्वर कुमार ने साफ कर दिया कि उन्हें अब कुछ हासिल करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी भारत के लिए खेल चुका हूं. ऐसा कुछ नहीं है, जो मुझे अब हासिल करना बाकी है. अगर मुझे मौका मिलेगा, तो अच्छी बात है लेकिन मैं वहां रह चुका हूं.' (Image: ANI)

आर अश्विन ने उठाई भुवी की वापसी की मांग

आर अश्विन ने उठाई भुवी की वापसी की मांग6 / 6

आर अश्विन ने हाल ही में भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में वापस लाने की मांग उठाई. उन्हें लगता है कि साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में भुवी टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित होंगे. देखना होगा कि सिलेक्टर्स भुवनेश्वर कुमार को दोबारा भारतीय टीम में मौका देते हैं या नहीं. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन