Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी. इसके बाद से बुमराह क्रिकेट से दूर हैं और अब तक उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी, लेकिन चोटिल होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. बुमराह टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं लेकिन चोट से परेशान रहते हैं. इसी वजह से अब BCCI ने बुमराह को लेकर खास प्लान बना लिया है.
बुमराह की फिटनेस को लेकर परेशान BCCI!
TOI से बात करते हुए BCCI के एक सोर्स ने बताया कि मेडिकल टीम जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बहुत सीरियस है. 2027 के वर्ल्ड कप के बाद बुमराह सिर्फ T20I खेल सकते हैं. BCCI सोर्स ने कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले CoE बुमराह का वर्कलोड बढ़ाने पर काम कर रही थी. हालांकि, ऐसा महसूस हुआ कि वह समय पर तैयार नहीं हो पाएंगे. बुमराह ने लंबे प्रारूपों में काफी समय से गेंदबाजी नहीं की है. CoE उनके मामले में सावधानी बरत रही है. उनकी वापसी को लेकर कोई निर्धारित समय नहीं दिया गया है. भारतीय टीम को अब बुमराह के बिना खेलने की आदत डालनी पड़ेगी, खासकर लंबे प्रारूपों में.'
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG सीरीज से पहले ही वैभव सूर्यवंशी की हो जाएगी क्रिकेट की पिच पर वापसी, नोट कर लीजिए तारीख
---विज्ञापन---
T20I क्रिकेट ही खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI का लक्ष्य जसप्रीत बुमराह को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक फिट रखना है. इसी वजह से बुमराह की वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है. उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए समय दिया जा रहा है. अगर बुमराह को 6-7 महीने के ब्रेक की आवश्यकता होगी, तो उन्हें वो भी मिल जाएगा.
---विज्ञापन---
TOI की हालिया रिपोर्ट से साफ हो गया है कि जसप्रीत बुमराह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद टेस्ट और वनडे जैसे लंबे प्रारूपों में नहीं खेलेंगे और सिर्फ T20I क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं. BCCI ने भी अब बुमराह के बिना खेलने की आदत डालने के लिए योजना तैयार कर ली है. बुमराह अगले वर्ल्ड कप के बाद सिर्फ महत्वपूर्ण टूर्नामेंट और सीरीज में ही खेल सकते हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सरफराज OUT, जुरेल IN… पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
---विज्ञापन---