Jasprit Bumrah Fitness Update: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बुमराह टीम इंडिया के सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और उनका श्रीलंका दौरे से बाहर होना फैंस को हैरान कर गया. रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह को घुटने में समस्या थी, जिस वजह से वह WTC के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण यह टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, अब बुमराह की फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

बुमराह की चोट को लेकर बड़ा खुलासा

TOI को BCCI के एक सोर्स ने बताया कि जसप्रीत बुमराह 95% फिट थे, फिर भी उन्हें आराम दिया गया. BCCI सोर्स ने कहा, 'जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनका फिटनेस लेवल लगभग 95% है, लेकिन अभी लंबे प्रारूप के लिए उनकी फिटनेस की जांच होना बाकी है.' रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि बुमराह लगभग फिट थे और श्रीलंका सीरीज में खेल सकते थे लेकिन BCCI उनके साथ जोखिम नहीं उठाना चाहती थी, इसी वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया.

---विज्ञापन---

श्रीलंका दौरे की शुरुआत में अभी 12 दिन बाकी हैं. अगर जसप्रीत बुमराह 95% फिट हैं, तो अगले कुछ दिनों में वह 100% फिटनेस भी हासिल कर सकते थे. इस संभावना के बावजूद BCCI ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर करने का फैसला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह की जगह आकिब नबी को स्क्वाड में जगह मिल सकती है. वह टीम इंडिया में जगह बनाने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, जूनियर सितारों के बीच होगी भिड़ंत

---विज्ञापन---

बुमराह कब तक कर सकते हैं वापसी?

जसप्रीत बुमराह के मौजूदा फिटनेस अपडेट से पता चल रहा है कि वह 15 दिन या 1 महीने में पूरी तरह फिट हो सकते हैं. ऐसे में एशियन गेम्स में बुमराह का कमबैक हो सकता है. इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे का भी हिस्सा बन सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: चोट के चलते श्रीलंका दौरे पर नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, बढ़ रही गिल-गंभीर की टेंशन!

---विज्ञापन---