हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्राई सीरीज से पहले बढ़ गई साउथ अफ्रीका की मुश्किलें, जेसन स्मिथ हुए बाहर

ट्राई सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी जेसन स्मिथ बाहर हो गए हैं. उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 11 टी-20 मैच खेले हैं. हालांकि बोर्ड ने अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

विज्ञापन
जेस स्मिथ साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी करते हुए/ Imge Source: AI

28 अगस्त से साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच ट्राई सीरीज खेली जाने वाली है. लंबे अरसे बाद ट्राई सीरीज की वापसी होने जा रही है. हालांकि सीरीज की शुरुआत से पहले ही साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी जेसन स्मिथ बाहर हो गए हैं. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हिस्सा लिया था. हालांकि अब वह ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हैं.

क्यों बाहर हुए स्मिथ?

स्मिथ, मांसपेशियों में खिंचाव यानी ‘एडक्टर मसल स्ट्रेन’ की वजह से इस सीरीज से बाहर हुए हैं. साउथ अफ्रीका के लिए 11 टी-20 मैच खेल चुके स्मिथ ट्राई सीरीज के लिए टीम में चुने गए थे. लेकिन दल में शामिल होने के बाद शायद किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा.

स्मिथ ने अब तक 10 पारियों में 20.66 की औसत से 124 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 119.23 का रहा है. हालांकि ट्राई सीरीज में उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित करने का मौका खो दिया. वह इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं की नजरों में आ सकते थे.

विज्ञापन

हाल ही में स्मिथ के अलावा साउथ अफ्रीका के 3 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. इनमें कगिसो रबाडा भी हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. वह रिहैब पर चल रहे हैं. इसके अलावा सेनुरन मुथुसामी कमर में जकड़न की वजह से बांग्लादेश ‘ए’ के खिलाफ साउथ अफ्रीका ‘ए’ टीम में नहीं खेल पाए थे. ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका 25 अगस्त को विंडहोक के लिए रवाना होने वाली है. साउथ अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त से करेगी, जहां टीम का सामना नामीबिया से ही होगा.

ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. टीम की कप्तानी ब्योर्न फोर्टुइन को दी गई है. इसके अलावा टीम में युवा स्टार खिलाड़ियों में वाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जेनसेन, क्वेना मफाका को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वुमेंस एशिया कप 2026 से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर

ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जेनसेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायेन.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल के खिलाफ ICC का बड़ा एक्शन, असिथा फर्नांडो के साथ लड़ाई पर सुनाई कड़ी सजा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola