वुमेंस एशिया कप 2026 से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, चोट के कारण नजीहा अल्वी टीम से बाहर

वुमेंस एशिया कप का आगाज बहुत जल्द होने वाला है. इससे पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग गया है. टीम की एक विकेटकीपर बल्लेबाज को इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा. उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया गया है.

Asia Cup 2026

पाकिस्तान की टीम में किया गया बड़ा बदलाव (Photo: AI)

Asia Cup 2026: ACC वुमेंस टी20 एशिया कप की शुरुआत 28 अगस्त से होने वाली है. टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. कुछ टीमों ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. खैर एशिया कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. एक विकेटकीपर बल्लेबाज टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

नजीहा अल्वी हुईं बाहर

नजीहा अल्वी को इंजरी की वजह से एशिया कप से बाहर होना पड़ा है. दरअसल अल्वी ने बाएं घुटने के पीछे के हिस्से में दर्द के बारे में जानकारी दी. उनके घुटने का स्कैन किया गया. मेडिकल टीम ने बताया कि वहां मोच भी हो सकती है. अब उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है. वो अब शायद चार हफ्ते बाद ही अच्छे से चल पाएंगी. उनकी जगह सदफ शमास को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

अल्वी का टीम से बाहर होना बुरी खबर है. उन्होंने कई बार अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से पाकिस्तान को जीत दिलाई है. सदफ ने 2023 में डेब्यू किया था. वो अभी तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. हालांकि, उनके आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं हैं. वो 10 इनिंग में 61 रन ही बना पाई हैं. उनका औसत 6.1 का रहा है. चार बार वो शून्य पर आउट हो चुकी हैं. अब देखना होगा कि एशिया कप में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिल पाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का कब होगा मुकाबला? नोट कर लीजिए तारीख

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान की होगी टक्कर

एशिया कप में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी होगा. दोनों को एक ही ग्रुप में डाला गया है. इनके अलावा थाईलैंड और हांगकांग की टीमें भी शामिल हैं. पाकिस्तान एशिया कप में अपना पहला मुकाबला 1 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगा. भारत भी अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाइलैंड के खिलाफ करेगी.

भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए सभी उत्साहित हैं. भारतीय टीम काफी मजबूत है. टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है. हालांकि, इस बार जेमिमा रोड्रिग्स का जलवा देखने को नहीं मिलेगा. वो इंग्लैंड में हुए द हंड्रेड 2026 में इंजरी के कारण एशियन गेम्स और एशिया कप से बाहर हो गई हैं.

विज्ञापन

एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ