Jammu Kashmir 20 Years Cricketer Death: पूरे देश में इन दिनों कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जब क्रिकेट फील्ड पर किसी खिलाड़ी की मौत हो जाती है। हाल ही में कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जब क्रिकेट पिच पर कोई दौड़ते-दौड़ते दम तोड़ गया तो किसी की इंजरी से मौत हो गई। ताजा खबर जम्मू कश्मीर से सामने आई है जहां युवा गेंदबाज का निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक 20 साल के एक युवा ने बॉलिंग रनअप के दौरान दम तोड़ दिया। सुहैब यासीन नामक इस क्रिकेटर को जुनैद भी कहा जाता था। उनके पिता का नाम मोहम्मद यासीन है। वह बारामुला के हांजीवेरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज की गेंद लगने से मौत का मामला आज भी फैंस के दिलों में ताजा है। इसके अलावा भारत के रमन लांबा का भी क्रिकेट फील्ड पर निधन हुआ था।
JK Cricketer Suhaib Yaseen (Junaid), Image- KNS
कौन है वो क्रिकेटर?
जम्मू कश्मीर की न्यूज एजेंसी KNS (Kashmir News Service) के अनुसार इस खिलाड़ी का नाम है सुहैब यासीन (Suhaib Yaseen)। इस खिलाड़ी की मौत शुक्रवार को बारामुला के पट्टन स्थित हांजीवेरा क्षेत्र में एक मैच के दौरान हुई। जानकारी के हिसाब से जब यह 20 वर्षीय खिलाड़ी गेंदबाजी के लिए अपने रनअप पर था उसी दौरान वो अचानक मैदान पर गिर गया। इसके बाद युवा खिलाड़ी को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
कैसे हुआ निधन?
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यही बताया जा रहा है कि इस युवा क्रिकेटर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हाल ही में नोएडा का भी एक ऐसा मामला सामने आया था जहां एक आम व्यक्ति की क्रिकेट खेलते हुए पिच पर ही मौत हो गई थी। इस मामले पर जानकारी के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- शोएब मलिक-सना जावेद की शादी पर सानिया मिर्जा का पहला रिएक्शन, 14 साल पुरानी गलती मानी!
यह भी पढ़ें- Shoaib Malik ने मैच फिक्सिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया बांग्लादेश से क्यों लौटे वापस?
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
47 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines