हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टूटने से बचा वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 साल के खिलाड़ी ने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाकर मचाया धमाल

ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क ने जबरदस्त अंदाज में शतक लगाकर सनसनी फैला दी है. हालांकि वो भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किस अंदाज में बल्लेबाजी की.

विज्ञापन
बाल-बाल बचा वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड (Photo: ANI)

Jake Fraser-McGurk: क्रिकेट में आए दिन बड़े कारनामे हो रहे हैं. हाल ही में कुछ बड़े रिकॉर्ड भी टूटे हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के 24 साल के ओपनर जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया है. उन्होंने वनडे कप में जबरदस्त अंदाज में शतक जड़कर बवाल मचा दिया. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने 14 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया. मैकगर्क ने 49 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. उनकी पारी तो जबरदस्त रही लेकिन वो भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

जैक फ्रेजर मैकगर्क की जबरदस्त बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप में बल्लेबाजों का दम देखने को मिल रहा है. हर मुकाबले में खूब रन बन रहे हैं. साउथ ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड बुल्स के बीच भी मुकाबला काफी तगड़ा रहा. साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल रहे जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 63 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली. अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए. मैकगर्क ने मैदान को चारों तरफ शॉट्स लगाकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया. वो वनडे कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज अब बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला फैसला, हेड कोच महेला जयवर्धने की अचानक टीम से विदाई

विज्ञापन

बच गया वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. श्रीलंका ए के खिलाफ 2026 में ही वैभव ने 11 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था. वैभव मुकाबले में शतक लगाकर और भी कारनामा कर सकते थे लेकिन ये नहीं हो पाया. वो 29 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए थे. एक वक्त तो लगा कि मैकगर्क उनका रिकॉर्ड तोड़ देंगे लेकिन वो थोड़ा पीछे रह गए. मैकगर्क ने टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रागामा के कौशल्य वीररत्ने हैं. उन्होंने 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. वहीं तीसरे नंबर पर तिसारा परेरा हैं. उन्होंने 13 गेंदों में ये उपलब्धि हासिल की थी.

जैक फ्रेजर मैकगर्क का शानदार करियर

जैक फ्रेजर मैकगर्क का ऑस्ट्रेलिया के लिए करियर बहुत ही जबरदस्त रहने वाला है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया का फ्यूचर कहा जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक वो 7 वनडे और 8 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. आईपीएल में भी उन्होंने दम दिखाया है. 15 मुकाबलों में उनके नाम 385 रन हैं. सबसे बड़ी बात है कि उनका स्ट्राइक रेट 199.48 का रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में जगह पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे वैभव सूर्यवंशी, सोशल मीडिया स्टोरी ने खींचा सबका ध्यान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola