Ishan Kishan Took Stunning Catch: आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाग आमने-सामने थे. इस मैच में एसआरएच के विकेटकीपर ईशान किशन ने एक शानदार कैच पकड़कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. उन्होंने जीटी के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शानदार अंदाज में आउट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
साकिब ने सुंदर को फंसाया
गुजरात टाइटंस की पारी के आखिरी ओवर में एसआरएच की तरफ से गेंदबाजी करने साकिब हुसान आए थे. ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने धीमी गति की शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी फेंकी, जिसे सुंदर सही तरीके से पढ़ नहीं सके. बल्लेबाज पहले पुल शॉट खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन गेंद की रफ्तार ने उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया.
यह भी पढ़ें- CSK के लिए गुड न्यूज, LSG के खिलाफ मैच से पहले टीम में अचानक शामिल हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी
ईशान का शानदार कैच
गेंद बल्ले का सही संपर्क नहीं बना सकी और मिडविकेट क्षेत्र की तरफ हवा में चली गई. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि गेंद सुरक्षित जमीन पर गिर जाएगी, लेकिन विकेटकीपिंग कर रहे ईशान किशन ने शानदार फुर्ती दिखाई. उन्होंने तेजी से पीछे से दौड़ लगाई और सही समय पर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पूरा किया.
यह भी पढ़ें- CSK के नेट बॉलर पर BCCI की सख्ती का असर, IPL 2026 के बीच उठाना पड़ा दिल तोड़ने वाला कदम
जबरदस्त फील्डिंग ने किया हैरान
ईशान किशन की इस शानदार कोशिश ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को हैरान कर दिया. वाशिंगटन सुंदर उस समय तेजी से रन बना रहे थे और उन्होंने 50 रन की अच्छी पारी खेली थी. ऐसे में उनका विकेट ऑरेंज आर्मी के लिए काफी अहम साबित हुआ. वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रन का योगदान दिया, जो जीटी के लिए अहम साबित हुआ.
ईशान किशन की फील्डिंग का पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
तारीफों की आई बाढ़
कमेंट्री बॉक्स में बैठे एक्सपर्ट्स ने भी ईशान किशन की फिटनेस और फुर्ती की जमकर तारीफ की. विकेटकीपर के तौर पर इतनी लंबी दूरी तय करके कैच पकड़ना आसान नहीं माना जाता, लेकिन किशन ने इसे बेहद शानदार अंदाज में पूरा किया.
यह भी पढ़ें- GT vs SRH: ईशान किशन की चालाकी का शिकार बने जोस बल्टर, वायरल हुआ पैट कमिंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैच के दौरान इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल होने रहा है. क्रिकेट फैंस ने इसे टूर्नामेंट के बेहतरीन कैचों में से एक बताया और किशन की जमकर तारीफ की. हालांकि ऑरेंज आर्मी ने जीटी के खिलाफ इस मैच को 82 रन के बड़े अंतर से गंवा दिया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168/5 का स्कोर बनाया था, लेकिन इसके जवाब में एसआरएच की पूरी टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
53 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines