CSK के नेट बॉलर पर BCCI की सख्ती का असर, IPL 2026 के बीच उठाना पड़ा दिल तोड़ने वाला कदम

CSK Net Bowler Jishan Adil: बीसीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए मीडिया से जुड़े नए नियम लागू करने के बाद, आईपीएल टीम कैंप से शेयर किए जा रहे कंटेंट पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. हाल का एक मामला चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर जीशान आदिल से जुड़ा है, जिन्हें कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने ट्रेनिंग वीडियो हटाने के लिए कहा गया.

MS Dhoni Jishan Adil
1 / 6
MS Dhoni Jishan Adil

BCCI ने हाल ही में ड्रेसिंग रूम और प्रैक्टिस एरिया के अंदर व्लॉगिंग जैसी एक्टिविटीज को रोकने के लिए ये नई गाइडलाइंस जारी की थीं. इस कदम पर तब सबका ध्यान गया, जब अर्शदीप सिंह के शेयर किए गए एक व्लॉग में युजवेंद्र चहल को वेपिंग करते हुए दिखाया गया. इससे बोर्ड के अंदर टीमों के डिसिप्लिन और प्राइवेसी को लेकर चिंताएं बढ़ गईं.

विज्ञापन

2 / 6

खबरों के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल के माहौल के अंदर से सामने आ रहे अनऑफिशियल वीडियो की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित है. टूर्नामेंट के दौरान डगआउट, ड्रेसिंग रूम और ट्रेनिंग सुविधाओं के आस-पास रिकॉर्ड किए गए कई क्लिप्स वायरल हो चुके हैं, जिससे सुरक्षा और टीम की अंदरूनी गतिविधियों के सार्वजनिक रूप से सामने आने को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं.

विज्ञापन

3 / 6

जीशान आदिल ने बाद में सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने उन्हें वो क्लिप्स डिलीट करने का निर्देश दिया था. उनके बयान के मुताबिक, CSK के प्रैक्टिस सेशन के बॉलिंग वीडियो ऑनलाइन तेजी से पॉपुलर हो गए थे, जिसके बाद टीम ने दखल दिया और उन्हें हटाने की गुजारिश की.

4 / 6

बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ कमेंटेटरों ने भी इन नियमों का उल्लंघन किया है. सूत्र ने आरोप लगाया कि एक पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर को आईपीएल मैच के एक टेंशन से भरे हालात के दौरान डगआउट के पास फुटेज रिकॉर्ड करते हुए देखा गया था, जिससे अनऑथराइज्ड कंटेंट बनाने को लेकर बोर्ड की फिक्र और बढ़ गईं.

विज्ञापन

5 / 6

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब सभी फ्रेंचाइजियों में कड़ी निगरानी के उपाय लागू किए जा रहे हैं. बीसीसीआई ने इन पाबंदियों का दायरा खिलाड़ियों के दोस्तों और परिवार के सदस्यों तक भी बढ़ा दिया है, ताकि ये एनश्योर किया जा सके कि टूर्नामेंट के दौरान बिना इजाजत के कोई भी सेंसेटिव विज़ुअल्स या 'बिहाइंड-द-सीन्स' फुटेज शेयर न किया जाए.

6 / 6

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस निर्देश में कहा, 'बीसीसीआई/आईपीएल ऑपरेशंस टीम इस एडवाइजरी में दिए गए निर्देशों के पालन का आकलन करने के लिए समय-समय पर जांच कर सकती है. टूर्नामेंट परिसर के भीतर ऐसा कोई भी काम करते हुए पाए जाने वाला शख्स न केवल BCCI और IPL के नियमों का उल्लंघन कर रहा होगा, बल्कि वो लागू कानूनी ढांचे के तहत एक संज्ञेय अपराध भी कर रहा हो सकता है.'

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन