हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन हुए चोटिल

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराया. बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अब बताया है कि ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. दूसरे टी20 में उनकी जगह पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के खेलने के चांस हैं.

विज्ञापन
सूर्यवंशी के फैंस के लिए अच्छी खबर (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों का आगाज हो गया है. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की. बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में चल रहे हैं. उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल रहा है. विंडीज के खिलाफ पांचों मैचों में वो बाहर रहे. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी उन्हें नहीं खिलाया गया. अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. ईशान किशन की जगह पर वो खेल सकते हैं.

भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान

पहले टी20 में तीसरे नंबर पर ईशान किशन की जगह तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने आए. मैनेजमेंट की ये रणनीति किसी को समझ नहीं आई. इस पर काफी सवाल खड़े हुए. इस प्लान के चलते एक बार भारतीय टीम हार के रास्ते पर चली गई थी. तिलक और ईशान दोनों ही फ्लॉप रहे. इसका कारण अब सामने आ गया है कि ऐसा क्यों किया गया. सितांशु कोटक ने चीजें क्लियर कर दी हैं. साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा है कि अब दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी के खेलने का चांस हैं.

बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने क्राइस्टचर्च में पहले टी20 के बाद रेवस्पोर्ट्ज के सवाल का जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “ईशान किशन को ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में थोड़ी दिक्कत है. ये ही कारण था कि बैटिंग ऑर्डर में तिलक वर्मा को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर भेजा गया. ऐसे में अब ईशान के दूसरे टी20 में खेलने की संभावना काफी कम है. अगर वो नहीं खेलते हैं तो वैभव सूर्यवंशी के खेलने के अच्छे चांस हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले T20I में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, अभिषेक पर लटकेगी तलवार?

पहले मैच में भारत की जीत

पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 225 रन बनाए थे. भारत के सामने 226 रनों का टारगेट था. टीम इंडिया ने दो गेंद शेष रहते हुए 230 रन बना दिए. नमन धीर ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई. भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई. संजू ने 33 बॉल में 67 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए. वहीं अभिषेक ने 12 बॉल पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 रन ठोके. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 बॉल पर 42 रन जड़े. अक्षर पटेल ने भी 14 बॉल पर 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. अंत में नमन धीर ने सिर्फ 15 बॉल पर 42 रन बनाकर बवाल मचा दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच? जानें छोटी-बड़ी हर डिटेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola