Ishan Kishan Created History: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. 2026 में किशन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और वह लगातार हर सीरीज में रन बनाते आए. किशन 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में 61 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
ईशान किशन ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 32 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली. किशन ने 190.63 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 5 छक्के जड़े. किशन अपनी इस पारी के चलते एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए हैं.
सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 31 T20I मैचों में हिस्सा लिया था और 1164 रन बनाए थे. उनका औसत 46.56 रहा था और उन्होंने 187.43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. इसी के साथ वह भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे. उनकी यह बादशाहत 3 साल तक रही. 2026 में ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पांचवें T20I में ईशान किशन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, 5 छक्के मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
61 रनों की पारी के बाद वह एक साल में 1200 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. वह अब तक 2026 में 37 पारियों में 1220 रन बनाने में सफल हुए हैं. उन्होंने 35.88 के औसत से बल्लेबाजी की है और 1 शतक एवं 8 अर्धशतक जड़े हैं. किशन का स्ट्राइक रेट 171.58 का रहा है और उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन है.
अभिषेक शर्मा भी सूर्या को छोड़ सकते हैं पीछे
अभिषेक शर्मा के लिए भी साल 2026 शानदार रहा है. वह भी रनों के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ सकते हैं. अभिषेक शर्मा ने 2026 में अब तक 39 मैचों में हिस्सा लिया है और 1153 रन बनाए हैं. अभिषेक 11 रन बनाकर सूर्या से आगे निकल सकते हैं. श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली T20I सीरीज में अभिषेक 11 रन बनाकर सूर्या से आगे निकल सकते हैं और एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ सकते हैं. भविष्य में वह बड़ी पारी खेलकर ईशान से आगे भी निकल जाएं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक-सैमसन की जोड़ी, सस्ते में लौटे पवेलियन
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
52 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines