Ishan Kishan Career Indian Cricket Team: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अचानक अपना नाम वापस लेकर सभी को चौंका दिया था। वह टेस्ट टीम का वहां हिस्सा थे लेकिन उन्होंने मानसिक थकान का हवाला देते हुए टीम से रिलीज किए जाने की परमिशन मांगी थी। इसके बाद उन्हें रिलीज तो किया गया लेकिन खबरें ऐसी थीं कि टीम मैनेजमेंट उनके रवैये से नाराज है। फिर उसके बाद अफगानिस्तान सीरीज से वह बाहर रहे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैच के स्क्वॉड में उन्हें नहीं चुना गया। अब जब उन्हें हार्दिक पांड्या के साथ वापस प्रैक्टिस करते हुए देखा जा रहा था तो भी उन्हें आखिरी तीन मैचों के लिए जगह नहीं दी गई।
ईशान के करियर पर लगा ब्रेक?
इसके बाद ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि क्या विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के करियर पर ब्रेक लग गया है? क्योंकि वनडे टीम में वैसे भी उनके जगह बन नहीं पा रही है। वर्ल्ड कप से पहले और वर्ल्ड कप में वह लगातार मौके की तलाश में जुटे रहे। अब टेस्ट से उन्होंने खुद नाम वापस लेकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। वहीं इस साल टी20 वर्ल्ड कप होना है। आईपीएल में या तो वह बहुत बड़ा कुछ कमाल कर देते हैं तो भले उन्हें टीम में जगह मिल जाए, अगर वह ठीकठाक भी प्रदर्शन करते हैं तो अब उनका टीम में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है।
क्या टीम सेलेक्शन से नाराज थे ईशान?
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आई थीं कि ईशान किशन टीम इंडिया के सेलेक्शन से नाराज थे। उनकी नाराजगी की वजह थे जितेश शर्मा जिन्हें लगातार ऑस्ट्रेलिया सीरीज और फिर साउथ अफ्रीका सीरीज में ईशान के आगे मौका मिला। रिपोर्ट्स में जानकारी मिली की इसी कारण किशन ने अपना नाम वापस ले लिया था। पर खबरें ऐसी भी हैं कि ईशान को कोच और टीम मैनेजमेंट द्वारा रणजी खेलने की हिदायत भी मिली जिसे शायद उन्होंने बार-बार ठुकरा दिया। यही सब कारण देख ऐसा लगने लगा है कि शायद कुछ ना कुछ तो मामला है ईशान किशन जिस कारण टीम से बाहर हैं।
कैसा रहा ईशान किशन का करियर?
ईशान किशन ने भारत के लिए अभी तक 2 टेस्ट मैच, 27 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 933 वनडे और 796 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। वह वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी भी लगा चुके हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने जिस आतिशी अंदाज में अपने तेवर दिखाए थे उन्हें ऋषभ पंत का बेस्ट रिप्लेसमेंट माना जाने लगा था। लेकिन उन्होंने ब्रेक का ऐलान करके अपने करियर को शायद खुद ही दांव पर लगा दिया।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर बड़ा खुलासा, फिट होने के बावजूद टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर!
यह भी पढ़ें- IND vs ENG : टीम इंडिया में बिहार के लाल के साथ दूसरी बार धोखा, बिना खेले ही किया गया बाहर
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines