Team India Fight : भारतीय क्रिकेट टीम में पड़ी फूट! क्या ईशान किशन हैं कलह का कारण?

Team India Fight : भारतीय टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लें रही हैं। ईशान किशन के बाहर होने के बाद टीम इंडिया 3 गुट में बंट गया है, जहां एक गुट कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का माना जा रहा है, वहीं तीसरा गुट केएल राहुल और हेड कोच राहुल द्रविड़ का माना जा रहा है।

Indian Cricket Team Divided In Three Groups Ishan Kishan Not Playing In Indian Team Hardik Pandya Rohit Sharma

Team India Fight : रोहित और हार्दिक पंड्या के बाद भारतीय टीम में भी गुटबाजी शुरू हो गई हैं। जहां भारतीय टीम में एक खेमा कप्तान रोहित शर्मा के साथ है, तो दूसरा खेमा हार्दिक पंड्या के साथ जाता नजर आ रहा है। लेकिन इसी बीच तीसरा गुट केएल राहुल और हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी बनता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद आागामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं क्योंकि यह सभी खिलाड़ी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को आगामी वर्ल्ड कप 2024 में खिलाना चाहते हैं।

ईशान हैं टीम में गुटबाजी का कारण

भारतीय टीम में यह गुट बनने का सबसे बड़ा कारण विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को माना जा रहा है। दरअसल ईशान किशन काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इसका सबसे कारण रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ को माना जा रहा है क्योंकि ईशान किशन ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद उन्हें अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से भी बाहर कर दिया था।

राहुल द्रविड़ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह ईशान किशन के संपर्क में बने हुए हैं। हालांकि हेड कोच ने ईशान किशन की वापसी पर साफ-साफ कुछ नहीं बताया था। हालांकि हाल ही में खबरें आई थी कि ईशान किशन आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ गुजरात के बड़ौदा में अभ्यास कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ