Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया. भारत ने 19 रनों से बाजी मारी और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. ईशान किशन खासा प्रभावित नहीं कर पाए. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. वह एक साल में 1 हजार टी-20आई रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं.
ईशान किशन की बड़ी उपलब्धि
ईशान किशन एक साल में एक हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के सातवें खिलाड़ी बने हैं और भारत के दूसरे. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के बाद एक साल में टी-20आई में 1 हजार रन पूरे किए. सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे. लेकिन अब ईशान साल 2026 में 1005 रन बना चुके हैं.
इस लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह का आता है. उन्होंने 1472 रन साल 2025 में बनाए थे. पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में 1326 रन बनाए थे और वह दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर बहरीन के फैज अहमद हैं. उन्होंने साल 2025 में 1251 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड, अभिषेक शर्मा बने हीरो
टी20I में एक साल में हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) – 1472 रन (साल 2025)
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 1326 रन (साल 2021)
फैज अहमद (बहरीन) – 1251 रन (साल 2025)
सूर्यकुमार यादव (भारत) – 1164 रन (साल 2022)
प्रशांत कुरुप (बहरी) – 1037 रन (साल 2025)
बिलाल जाल्मी (ऑस्ट्रिया) – 1008 रन (साल 2025)
ईशान किशन – 1005* रन (साल 2026)
ईशान के पास सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
ईशान किशन को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में अगर ईशान किशन 159 रन बना लेते हैं तो वह सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ देंगे और एक साल में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा टी-20आई रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर काबिज हो जाएंगे.
पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले में ईशान ने खासा प्रभावित नहीं किया और 18 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके अपने नाम किए. भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 51 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
21 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
39 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
46 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines