'कप्तान नहीं होते तो...', रोहित शर्मा की आलोचना पर इरफान पठान का बयान, कमेंट्री से हटाए जाने पर भी तोड़ी चुप्पी

इरफान पठान को IPL 2025 की कमेंट्री टीम से हटा दिया गया था और अब उन्होंने इसपर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर की गई आलोचना पर भी अपना बयान दिया है।

Rohit Sharma, Irfan Pathan

रोहित की आलोचना पर क्या बोले पठान?

Irfan Pathan on Rohit Sharma Criticism: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान को IPL 2025 की कमेंट्री टीम से निकाल दिया गया था। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्हें खिलाड़ियों को जानबूझकर निशाना बनाने और निजी दिक्कतों के कारण उनकी आलोचना करने के कारण हटाया गया। रोहित शर्मा का नाम उस समय नहीं लिया गया था लेकिन फैंस के बीच वो चर्चा का विषय रहे थे। अब इरफान ने इस पर बात की।

विज्ञापन

रोहित शर्मा की आलोचना पर इरफान ने तोड़ी चुप्पी

रोहित शर्मा के लिए 2024-25 का सीजन कुछ खास नहीं रहा और वो संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। इसी वजह से इरफान पठान ने उनके प्रदर्शन की आलोचना की थी। पठान ने इस विषय पर ललनटॉप शो में बात करते हुए कहा, ‘रोहित शर्मा सफेद गेंद के शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन उस साल टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 6 का रहा था। इसी वजह से हमने कहा कि अगर रोहित शर्मा कप्तान नहीं होते, तो उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलती।’

विज्ञापन

IPL 2025 की कमेंट्री टीम से हटाए जाने पर क्या बोले इरफान पठान?

ललनटॉप शो में गेस्ट के रूप में इरफान पठान नजर आए थे। उनसे पूछा गया कि किस खिलाड़ी की आलोचना के कारण उन्हें IPL की कमेंट्री से बाहर कर दिया गया। जवाब में पठान ने बताया कि कमेंटेटर के रूप में उनका काम सच्चाई बताना है, न कि खिलाड़ियों को बचाना। पठान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कमेंटेटर्स का काम उस कहानी को सामने लाना है, जो दिखाई नहीं देती। हम बताते हैं कि ये क्यों हो रहा है और अब क्या हो सकता है। यह हमारा काम है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा, तो हम उसकी तारीफ करेंगे। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो फिर हम उनकी आलोचना करेंगे। कमेंटेटर्स पर खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि फैंस की जिम्मेदारी होती है।’ इरफान पठान ने अपने बयान से साफ कर दिया कि उन्हें कमेंट्री में सच्चाई बताना पसंद है और वो जानबूझकर किसी खिलाड़ी की तारीफ नहीं कर सकते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ