IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तो उन्होंने 5 विकेट हॉल भी लिया. उनकी वापसी के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अब मोहसिन खान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. वो इस युवा गेंदबाज से बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं.
इरफान पठान ने मोहसिन खान को लेकर की भविष्यवाणी
आईपीएल 2026 में मोहसिन खान ने 4 मैच खेलकर 11.33 की औसत से 9 विकेट हासिल किए हैं. उनकी तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने जिओहॉटस्टार पर कहा, ‘यह मोहसिन खान की हाई क्वालिटी को दिखाता है. अगर वो फिट रह सके, तो कोई भी उन्हें भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से नहीं रोक सकता. उनकी फिटनेस ही एकमात्र बाधा है क्योंकि वह लंबे समय तक चोटिल रहते हैं. उनाका बाएं हाथ का एंगल बहुत अहम है और मोहसिन की सबसे बड़ी ताकत उनकी लंबाई है. जिसके कारण उन्हें अतिरिक्त उछाल मिलता है.’
पठान ने मोहसिन की तारीफ करते हुए आगे कहा, ‘वो हमेशा किफायती स्पेल डालते हैं और जब वह गुड लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, तो बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल हो जाता है. इस आईपीएल सीजन में मोहसिन खान ही एकमात्र गेंदबाज हैं जिसने गुड लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए सबसे कम रन दिए हैं और वह रन देने में बहुत कंजूस हैं, यही उनकी खासियत है.’
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इंजरी से प्रभावित रहा है मोहसिन खान करियर
2022 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले मोहसिन खान किसी भी सीजन में इंजरी के कारण 10 से ज्यादा मैच नहीं खेल सके हैं. पिछले 5 सीजन में मोहसिन सिर्फ 28 मुकाबले ही खेल सके हैं. 2 सीजन तो उन्होंने पूरा मिस किया है. जिसके कारण ही इरफान पठान ने उनके बारे में कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उनकी गेंदबाजी एक्शन उनके शरीर पर बहुत दबाव डालता है. कुछ सीजन पहले, हाथ की चोट के कारण वह कई मैचों से बाहर रहे. लखनऊ सुपर जायंट्स ने उस दौर में उन्हें काफी सपोर्ट किया और उनकी रिकवरी में मदद की.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026: रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, हिटमैन अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं?
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
54 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines